India vs Belgium Hockey World Cup Highlights: हार के साथ भारत का सफर समाप्त, पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने दी मात
India vs Belgium Hockey World Cup 2026 Highlights: हॉकी विश्व कप 2026 में पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hockey World Cup 2026 India vs Belgium Highlights: 5 दशक बाद विश्व कप में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम आखिरी मैच में सह मेजबान और मौजूदा प्रो लीग चैंपियन बेल्जियम से टकराई। फुल टाइम तक स्कोर 3-3 रहा और खेल पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया।
Ind vs Bel Live: पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत
हॉकी विश्व कप में हार के साथ भारत का सफर समाप्त हुआ। फुल टाइम तक स्कोर 3-3 रहा। पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम 8वें स्थान पर रही।
Ind vs Bel Live: 20 सेकंड पहले हुआ गोल
मैच खत्म होने से 2 मिनट पहले भारत ने बिना गोलकीपर के खेलने का फैसला लिया। 1 अतिरिक्त प्लेयर के साथ उतरी भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 20 सेकंड पहले गोल किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के गोल में बदला। ऐसे में स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। अब पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला होगा।
Ind vs Bel Live: बेल्जियम ने बनाई बढ़त
आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में ही बेल्जियम ने बढ़त बनाई। 47वें मिनट पर गेंद निकोलस डी केर्पेल के पास आती है, जो इसे नेट में डाल देते हैं। ऑन-फील्ड अंपायर यह देखने के लिए वीडियो अंपायर के पास गए कि कहीं स्कोरर का शरीर गेंद के रास्ते में तो नहीं आया था। वीडियो अंपायर ने कहा कि फैसला बदलने की कोई वजह नहीं है। बेल्जियम (3-2) ने फिर से बढ़त बना ली है।
India vs Belgium Live: मनप्रीत चोटिल
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही मनप्रीत के चेहरे पर चोट लगी और वह तुरंत दर्द से तड़पते हुए नीचे गिर पड़े। बॉल उनके आंख के ठीक ऊपर लगी और खून निकल रहा है। वह मैदान से बाहर जा रहे हैं। वह अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं।
India vs Belgium Live: तीसरा क्वार्टर समाप्त
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की। शुरुआत में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक पर गोल किया और 2-2 से बराबर कर दिया। 43वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। ऐसे में उन्हें मैच में दूसरी बार 5 मिनट के लिए बाहर बैठना होगा।
India vs Belgium Live: हरमनप्रीत ने दागा गोल
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने मैच में वापसी कर ली और स्कोर बराबर किया। 31वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। हरमनप्रीत का ड्रैग-फ्लिक आसानी से गोल में चला गया। इसके साथ ही स्कोर 2-2 पहुंच गया।
India vs Belgium Live: हाफ टाइम
पहले 30 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने लीड ले ली। हाफ टाइम के बाद बेल्जियम 2-1 से आगे है। बेल्जियम की ओर से रोमन डुवेकोट ने 22वें और ह्यूगो लाबूचेर ने 23वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम की नजर अब वापसी पर है।
India vs Belgium Live: दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का दबदबा
दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने पहले बराबरी की और अब बढ़त बना ली है। 23वें मिनट में ह्यूगो लाबूचेर (LABOUCHERE Hugo) ने गोल कर बेल्जियम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर जबरदस्त ड्रैग-फ्लिक किया है।
India vs Belgium Live: बेल्जियम ने खाता खोला
दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने खाता खोला। 22वें मिनट पर एक तेज पास भारतीय 'D' में आया और हल्की सी दिशा बदलने के बाद गेंद गोल के ठीक सामने खड़े रोमन डुवेकोट के पास पहुंची। फिर उन्होंने तेजी से आगे बढ़ रहे भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोल में डाल दिया।
India vs Belgium Live: भारत के नाम रहा पहला क्वार्टर
पहले क्वार्टर की भारत ने शानदार शुरुआत की। छठे मिनट में भारत की ओर से अभिषेक नैन ने गोल किया। 11वें मिनट में भारतीय कप्तान को येलो कार्ड मिला, ऐसे में उन्हें 5 मिनट के लिए बाहर जाना पड़ा। अगर मैदान पर 11 से ज्यादा प्लेयर होते हैं तो कप्तान को येलो कार्ड मिलता है। पहले 15 मिनट में बेल्जियम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, पर टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।
India vs Belgium Live: हरमनप्रीत को यलो कार्ड
मैदान पर अगर 11 से ज्यादा प्लेयर होते हैं तो कप्तान को येलो कार्ड दिया जाता है। भारत की ओर से 12 प्लेयर मैदान पर थे। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह से गलती हुई, ऐसे में 11वें मिनट में उन्हें बाहर जाना पड़ा है। वह अब 5 मिनट तक खेल से बाहर रहेंगे। भारत अभी 10 प्लेयर के साथ खेल रहा है।
India vs Belgium Live: भारत का पहला गोल
मैच के छठे मिनट में भारत का खाता खुला। भारत की ओर से अभिषेक नैन ने गोल किया। भारत ने सह-मेजबान बेल्जियम के खिलाफ बढ़त बना ली है। मनप्रीत ने 'D' के बाईं ओर अभिषेक को पास दिया और उनका शॉट इतना जबरदस्त था कि गोलकीपर के छूने के बावजूद गेंद गोल में चली गई।
Ind vs Bel Live: राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू
भारत और बेल्जियम के राष्ट्रगान के साथ ही पहले क्वार्टर का मैच शुरू हो गया है। भारतीय टीम हर हाल में इस मैच को जीतना चाहती है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दिग्गज डिफेंडर अमित रोहिदास ने अपना 250वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।
India vs Belgium Live: शुरुआती 11
Your Starting XI is here. 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 28, 2026
The Indian Men’s Team names its Starting XI for the last game of the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, as they take on tournament co-hosts Belgium in the 7th/8th place clash. 🏑
Let’s back the boys all the way! 🇮🇳💪#HockeyIndia… pic.twitter.com/Bg6hK2ZRAV
Hockey World Cup 2026: भारतीय टीम
- गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा।
- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच।
- मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद।
- फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।
India vs Belgium Live: 7वें स्थान पर नजर
भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में कुल 14 गोल किए और 16 गंवाए। विश्व कप में 7वां स्थान हासिल करने के अलावा भारत को अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों से पहले बेल्जियम को हराकर अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल करना है।
Ind vs Bel Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी भारतीय हॉकी टीम आज अपने आखिरी मैच में बेल्जियम से टकरा रही है। हरमनप्रीत सिंह की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने पर है।
