India vs Belgium Hockey World Cup Highlights: हार के साथ भारत का सफर समाप्त, पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने दी मात
India vs Belgium Hockey World Cup 2026 Highlights: हॉकी विश्‍व कप 2026 में पेनल्‍टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hockey World Cup 2026 India vs Belgium Highlights: 5 दशक बाद विश्व कप में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम आखिरी मैच में सह मेजबान और मौजूदा प्रो लीग चैंपियन बेल्जियम से टकराई। फुल टाइम तक स्कोर 3-3 रहा और खेल पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया।
