Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup: 51 साल का सूखा खत्‍म करना पुरुष टीम का लक्ष्‍य, महिला टीम रचना चाहेगी इतिहास; यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 04:21 PM (IST)

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2026 विश्व कप में 51 साल का सूखा खत्म कर दूसरा खिताब जीतने उतरेगी, जबकि महिला टीम अपना पहला विश्व कप जीतने का लक्ष्य रखेगी। ...और पढ़ें

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 1975 की विश्व विजेता भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप 2027 में 51 साल के सूखे को खत्म करने के लिए मैदान पर उतरेगी। हॉकी विश्व कप 2026 बेल्जिम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम दूसरी बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी। उन्हें ग्रुप स्टेज में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का भी सामना करना होगा।

    पुरुष विश्व कप के साथ महिला वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। महिला टीम ने आज तक कभी भी हॉकी वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। यहां तक कि विमेंस टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में देखने को मिला था, जब टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी। ऐसे में वे इस बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रचना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीम का शेड्यूल क्या है और वे किस-किस का सामना करने वाले हैं?

    हॉकी वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन कौन है?

    हॉकी विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरने वाली है। जर्मनी ने भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था। हॉकी विश्व कप सबसे अधिक बार जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 4 बार ये कारनामा किया है।

    भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब?

    खेल के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। हालांकि, हॉकी के मैदान पर पाकिस्तानी टीम पिछले 10 सालों से भारत को नहीं हरा सका है। अब एक बार फिर हरमनप्रीत ब्रिगेड इसी दबदबे को बनाए रखने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 19 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।

    खबरें और भी

    भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप 2026 में पूरा शेड्यूल-

    भारतीय महिला टीम सलीमा टेटे की कप्तानी में विश्व कप 2026 में मैदान पर उतरेगी। महिला टीम के अभियान का आगाज 16 अगस्त से होगा, जहां वे चीन का सामना करेंगी।

    • भारत बनाम चीन, 16 अगस्त 2026, 4:30 PM
    • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 18 अगस्त 2026, 6:30 PM
    • भारत बनाम इंग्लैंड, 20 अगस्त 2026, 6:30 PM

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विश्व कप 2026 में पूरा शेड्यूल-

    • भारत बनाम वेल्स, 15 अगस्त 2026, 4:30 PM
    • भारत बनाम इंग्लैंड, 17 अगस्त 2026, 6:30 PM
    • भारत बनाम पाकिस्तान, 19 अगस्त 2026, 6:30 PM

    यह भी पढ़ें- क्या 51 साल का सूखा खत्म करेगी टीम इंडिया? विश्व कप से पहले श्रीजेश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, दी ये अहम सलाह

    यह भी पढ़ें- FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? नोट कर लें शेड्यूल, वेन्यू और ग्रुप की पूरी डिटेल्स