बुलेट बाइक से धमाकेदार आवाज निकालने पर हिमाचल पुलिस ने किया 10000 का चालान, ऊना में वायरल वीडियो पर एक्शन
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ऊना में बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने पर सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 10 ...और पढ़ें

ऊना पुलिस ने बुलेट बाइक सवार का 10 हजार रुपये का चालान किया।
HighLights
हिमाचल पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट बाइक पर कार्रवाई की।
वायरल वीडियो के आधार पर चालक को ट्रेस किया गया।
10 हजार रुपये का चालान कर अवैध साइलेंसर हटवाया।
जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे करने पर सख्त कार्रवाई की है। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। ऊना जिले की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ सख्त कदम एक्शन लिया है। पुलिस ने वाहन को ट्रेस कर उसके अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर को मौके पर ही हटवाया और चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया।
वीडियो के आधार पर ट्रेस किया बाइक सवार
जानकारी के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल चलाते हुए अवैध साइलेंसर का इस्तेमाल कर तेज धमाकेदार आवाजें निकाल रहे थे। इससे ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी हो रही थी। वीडियो सामने आते ही जिला पुलिस ऊना ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित वाहन की पहचान कर उसे ट्रेस कर लिया।
पुलिस ने दिया कड़ा संदेश
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल में लगाए गए अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर को हटवाया तथा चालक के विरुद्ध नियमानुसार 10 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस का कहना है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना कानून का उल्लंघन है और इससे सार्वजनिक शांति व यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
क्या कहते हैं एसपी ऊना
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि यातायात नियम आमजन की सुरक्षा, सुविधा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: वायनाड टनल हादसा: हिमाचल के लापता इंजीनियर राहुल ने 4 माह पहले लिए थे सात फेरे, विक्रम का परिवार भी सदमे में