यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के विरुद्ध पोस्ट में आखिर क्या है, जिस पर दर्ज हुई FIR, 2022 से चल रही साजिश
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही फर्जी और भ्रामक पोस्ट के खिल ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री व वालीबाल फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ फैलाई जा रही फर्जी, भ्रामक और अभद्र पोस्ट को लेकर थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि धूमिल करने की नीयत से इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। "कुटलैहड़ हलचल" नामक पेज और "ऋषि शर्मा बड़सर" नामक व्यक्ति की फेसबुक आइडी से एक पोस्ट डाली गई जिसमें उन्हें बहुजन समाज पार्टी या आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत के साथ इन पोस्ट के स्क्रीनशाट भी कंवर ने पुलिस को सौंपे हैं।
2022 से चल रही विपक्षी खेमे की साजिश
वीरेंद्र कंवर लगातार चार बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के समय से ही विपक्षी खेमे से जुड़े लोग फेक आइडी बनाकर उनके और समर्थकों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Himachal BJP कार्यकारिणी का खाका तैयार, अब घोषणा का इंतजार; क्या दिल्ली की गहमागहमी के कारण हो रही देरी
आरोप सही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि साइबर सेल की मदद से संबंधित आइडी और उनके संचालकों की पहचान की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- बद्दी के दवा उद्योग से चार करोड़ प्रतिबंधित कैप्सूल गायब, CID ने ऊना में पकड़ी कुछ खेप, 6 राज्यों में तस्करी
यह भी पढ़ें- Himachal News: पंचायत प्रधान ने निजी भूमि पर किया अवैध खनन, चंबा प्रशासन ने नहीं की सुनवाई; अब NGT ने बरती सख्ती