विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anurag Thakur: 'कांग्रेस के घोषणापत्र में देश को पीछे धकेलने का एजेंडा', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

Updated: Sun, 07 Apr 2024 10:32 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र (Manifesto ...और पढ़ें

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला।

जागरण संवाददाता, ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag thakur) ने कहा कि भाजपा जहां एक तरफ विकास की बात करती है तो वहीं कांग्रेस सदा देश को पीछे ले जाने की सोच रखती है। हाल ही में जारी कांग्रेस के घोषणापत्र में देश को पीछे ले जाने का इनका एजेंडा फिर से देखने को मिला है।

आज की कांग्रेस के पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न देश के निर्माण का विजन। कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस ने 60 वर्षों में देश को सिर्फ छला है और इसी वजह से अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस नेताओं के महिलाओं के खान-पान, पहरावे व बोलचाल को लेकर अभद्र बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

अनुराग ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के बसदेहड़ा व हरोली क्षेत्र के सलोह में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलनों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिला न्याय की बात करने वाले कांग्रेस के नेता आए दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

कांग्रेस ने नहीं किया नारी शक्ति का सम्मान- अनुराग ठाकुर

कांग्रेस ने कभी भी नारी शक्ति को सम्मान नहीं दिया, बल्कि हर मोर्चे पर महिलाओं को अपमानित करने का प्रयास किया है। इसकी शुरुआत भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने की थी। कांग्रेस के लोगों ने तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर भी टिप्पणियां की हैं।

उन्होंने कहा कि न्यायपत्र लाने वाली कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि पिछले सात दशक में देश के साथ सबसे ज्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस ही है। इनके किए घोटाले, अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। ये लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं और इस घोषणापत्र में मानसिकता दिखती है।

पीएम मोदी के समय 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर- अनुराग ठाकुर

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के बस नारे लगाए, लेकिन जब एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर आए। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है। आने वाले चुनाव में आपका एक-एक वोट इस दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, अप्रैल महीने में पड़ रही जनवरी जैसी ठंड

हार के डर से देशभर से टिकटें लौटा रहे कांग्रेस नेता

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। राहुल गांधी केरल जाकर वहां पर देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मंडी में पहले प्रतिभा और अब उनके बेटे को आगे किया जा रहा है।

पहले तो कोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जता रहा, दूसरे इनके कई नेताओं को जिन्हें टिकट मिल रही हैं, वे वापस कर रहे हैं क्योंकि इन्हें पता है कि जीतेंगे तो मोदी ही। आज देशभर में कांग्रेस का टिकट वापस करने की होड़ सी लग गई है। यह कांग्रेस पार्टी व इनके कुप्रबंधन को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Una Oil Tanker Blast Video: ऊना में तेल टैंकर पलटने से विस्फोट, एक की मौत आठ घायल; कई वाहन और दुकानें जलीं