विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोलन में भारी बारिश से गली की सड़क धंसी, मकान पर जा गिरा सारा मलबा; बाल-बाल बचे लोग

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 01:19 PM (IST)

सोलन में भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर सात में एक गली की सड़क ढहकर मकान पर गिर गई। गनीमत ...और पढ़ें

सोलन में सड़क धंसने से हुए भूस्खलन के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

सोलन में सड़क धंसने से हुए भूस्खलन के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

HighLights

  1. सोलन में भारी बारिश से गली की सड़क ढही।

  2. सड़क का मलबा एक मकान पर जा गिरा, लोग सुरक्षित।

  3. पार्षद पूजा तनवर ने प्रशासन को सूचित कर कार्रवाई करवाई।

संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। नगर निगम के वार्ड नंबर सात में देर रात गली की सड़क अचानक ढहकर एक मकान के ऊपर जा गिरी। घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे। ऊपर सड़क धंसने की हरकत नोट कर ली गई थी, 

गनीमत रही कि समय रहते लोग घर से बाहर निकल चुके थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद पूजा तनवर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पार्षद पूजा तनवर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

दोनों ओर से बंद की आवाजाही

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर घटना की जानकारी को दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से गली को दोनों ओर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई व्यक्ति हादसे वाली जगह के पास जाकर किसी तरह की दुर्घटना का शिकार न हो सके।

इसके अलावा प्रभावित मकान वाले परिवार को तत्काल राहत पहुंचाते हुए तिरपाल उपलब्ध करवाई गई, ताकि मकान को बारिश से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

हरसंभव राहत का प्रयास

पार्षद पूजा तनवर ने कहा कि वार्ड के लोगों की सुरक्षा व समस्याओं का तुरंत समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए प्रशासन के समक्ष मामला रखा गया है। 

गौरतलब है कि जिला में आए दिन हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पर सड़कों के धंसने, भवन ढहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के परवाणू में आफत की बारिश: शिमला-कालका रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त, सड़क धंसने से ट्रक नाले में गिरा; हाईवे पर भी मलबा