हिमाचल के सोलन में भुडड बैरियर पर ठेकेदार पर हमला, लाइसेंसी पिस्टल छीनकर ले गए हमलावर
बद्दी के भुड्ड बैरियर के पास ठेकेदार मक्खन सिंह पर कार और पिकअप से रास्ता रोककर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और लैपटॉप छीनकर फर ...और पढ़ें
-1786373337410_m.webp)
भुड्ड बैरियर पर ठेकेदार पर हमला करने का मामला सामने आया है।
HighLights
ठेकेदार मक्खन सिंह पर भुड्ड बैरियर के पास हमला
हमलावरों ने लाइसेंसी पिस्तौल और लैपटॉप छीना
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
जागरण संवाददाता, बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में आपराधिक वारदातों पर पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भुड्ड बैरियर के समीप रविवार देर रात ठेकेदारी का काम करने वाले एक युवक का कार और पिकअप वाहन से रास्ता रोककर डंडों व घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की लाइसेंसी पिस्तौल और लैपटॉप भी छीनकर आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस थाना बद्दी में सोमवार को भुड्ड निवासी मोहन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा ठेकेदार मक्खन सिंह रविवार देर रात अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। भुड्ड बैरियर के समीप इकबाल निवासी चनालमाजरा, प्रीत और उनके अन्य साथियों ने कार और पिकअप वाहन से उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि रास्ता रोकने के बाद आरोपितों ने मक्खन सिंह पर डंडों और अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपित उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।
बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।