Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के सोलन में स्पा सेंटरों में चल रहा था गलत काम, पुलिस ने अचानक मारा छापा; 7 युवतियां रेस्क्यू

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:58 PM (IST)

    बद्दी पुलिस ने साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया और सात युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ...और पढ़ें

    बद्दी में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा। सांकेतिक फोटो

    बद्दी में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. बद्दी पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर अवैध गतिविधियों के लिए छापा मारा।

    2. छापेमारी में सात युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा।

    3. स्पा संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, सोलन। बद्दी पुलिस ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर दबिश दी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच के दौरान 7 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

    पुलिस के अनुसार, तीनों सेंटरों में अवैध गतिविधियों का संचालन पाया गया। यह कार्रवाई डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा की गई। अभियान के तहत पुलिस ने साईं रोड स्थित द बेस्ट थाई स्पा, बैम्बू स्पा और मंत्रा द वेलनेस स्पा में दबिश देकर वहां की गतिविधियों की जांच की।

    परिजनों के सुपुर्द कर दिया

    पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान तीनों स्पा सेंटरों में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित होने के तथ्य सामने आए। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सात युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

    पुलिस ने युवतियों की सुरक्षा और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बाद में उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस थाना बद्दी में संबंधित स्पा सेंटरों के संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं : पुलिस

    बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटर व किसी अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठानों पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।