Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: सड़क के बीच खड़े बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो विभागों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने की मांग

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 02:06 PM (IST)

    Himachal Pradesh News पांवटा साहिब में सड़क के बीच बिजली के खंभे से टकराकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले भी इस तरह की ...और पढ़ें

    जिला सिरमौर में सड़क के बीच बिजली का खंभा होने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
    जिला सिरमौर में सड़क के बीच बिजली का खंभा होने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

    HighLights

    1. पांवटा साहिब में बीच सड़क पर हैं बिजली के खंभे
    2. बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल
    3. परिवार ने दो विभागों पर करवाया हत्या का मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, नाहन। Himachal Pradesh News, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के पुरूवाला खारी बद्रीपुर सड़क बीच खड़े बिजली के खंभे से बाइक टकराने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी चालक की हालत गंभीर है। कुछ समय पहले पुरुवाला बद्रीपुर राज्य मार्ग के बीच बिजली के पोल का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    सड़क के बीचों-बीच इन बिजली के खंभों से पहले हुई दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए थे। सड़क के बीचों-बीच बिजली के पोल से टकराने के बाद  मौत का यह पहला मामला सामने आया है। दैनिक जागरण ने इस संदर्भ में 16 जुलाई को एक समाचार लगाया था, फिर भी लोक निर्माण विभाग व बिजली बोर्ड नहीं जागा।

    दोनों विभागों की लापरवाही से एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पूरुवाला बद्रीपुर राज्य मार्ग के बीच खड़े बिजली के पोल से टकराने से बाइक पर बैठे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार चालक युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

    हादसे के शिकार युवक की चार महीने पहले हुई थी शादी

    भगवानपुर का युवक पांवटा साहिब से अपने साथी के साथ संतोषगढ़ से राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहा था। तभी अंधेरे में उनको बिजली का पोल नहीं दिखा, जिसके कारण उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी को 4 महीने हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: नाले से सड़क पर आए मलबे में आधी दब गई सवारियों से भरी बस, मुश्किल से बच पाई जान, VIDEO

    दोनों विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

    मृतक के मामा और भाजपा नेता यूनुस अली ने बताया कि उन्होंने पुलिस स्टेशन में बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। साथ ही युवक की मौत के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार दोनों विभागों के आरोपित अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: बाढ़ में बह गया पुल तो जेसीबी मशीन के पंजे पर बैठकर आफिस पहुंचे तहसीलदार थुनाग व स्टाफ, VIDEO