विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nahan में 31 अक्टूबर से होगा हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आगाज, 400 से अधिक युवा दिखाएंगे प्रतिभा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Thu, 26 Oct 2023 05:49 PM (IST)

हिमाचल लोक उत्सव 2023 (Himachal Folks festival 2023) का आयोजन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर (31 October to 7th November) तक किया जा रहा है। जिसमें 4 सांस्कृति ...और पढ़ें

31 अक्टूबर से होगा हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आगाज, फाइल फोटो
31 अक्टूबर से होगा हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आगाज, फाइल फोटो

HighLights

  1. हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक किया जा रहा है।
  2. चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
  3. उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच मिलेगा।

जागरण संवाददाता, नाहन।  सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल लोक उत्सव 2023 (Himachal Folks festival 2023) का आयोजन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर (31 October to 7th November) तक किया जा रहा है। जिसमें 4 सांस्कृतिक संध्या में 4 से 7 नवंबर तक आयोजित होगी। इन चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन (Artist from Sirmaur) करेंगे। हिमाचल लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच मिलेगा। 

ऑडिशन फीस 100 रुपए होंगी

बुधवार को सिरमौर प्रेस क्लब भवन नाहन में डायनामिक युवा मंडल ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल लोक उत्सव 2023 को लेकर जानकारी साझा की गई। डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि हिमाचल लोक उत्सव में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों को 28 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ऑडिशन देने होंगे और अंतिम ऑडिशन 29 अक्टूबर को होंगे तथा ऑडिशन फीस 100 रुपए होंगी। 

बॉलीवुड सिंगर राजीव थापा भी होंगे 

प्रतिभागियों को दो दिन ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और जो युवा ऑडिशन में चयनित होंगे, केवल उन्ही युवाओं को हिमाचल लोक उत्सव में मौका मिलेगा। ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल लोक उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 04 नवंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध गायक हनी नेगी होंगे, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 05 नवंबर को भारत के प्रसिद्ध शो इंडियाज गॉट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड सिंगर राजीव थापा होंगे। 

Also Read: गौरवान्वित! मनाली की पर्वतारोही कृष्णा ठाकुर ने फतेह की स्विजरलैंड की Brighthorn Peak, स्वच्छता को लेकर दिया संदेश

6 नवंबर को सिरमौरी नाईट के स्टार कलाकार अजय चौहान होंगे 

तीसरी सांस्कृतिक संध्या 6 नवंबर को सिरमौरी नाईट के स्टार कलाकार अजय चौहान (नाटी स्टार), तथा अंतिम सांस्कृतिक संध्या 7 नवंबर को हिमाचल के स्टार सिंगर कुलदीप शर्मा होंगे। ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनामिक युवा मंडल का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को उचित मंच प्रदान करना है। इस मौक़े पर डायनामिक युवा मंडल के सचिव सतीश राणा, सहसचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजर रोहित गौड़ व नवीन ठाकुर, ऑडिशन मैनेजर विक्रम शर्मा, रोहित व विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।

Also Read: Himachal Navratri 2023: देवभूमी हिमाचल में इस साल लगा रहा भक्तों का तांता, 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया