Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में युवती की हत्या के बाद हिमाचल के जंगल में जलाया शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस ने पकड़ा आरोपित

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 14 May 2026 11:36 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जंगल में मिली अधजली लाश हरियाणा की युवती की थी। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सिरमौर जंगल में हरियाणा की युवती का शव मिला।

    2. प्रेम प्रसंग में अंबाला में हुई थी युवती की हत्या।

    3. आरोपित संदीप गिरफ्तार, शव हिमाचल में जलाया गया।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के जंगल में मिला अधजला शव हरियाणा की युवती का था। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र की कोलर पंचायत के जंगल में युवती का अधजला शव मिला था।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या हरियाणा के जिला अंबाला में की गई थी, इसके बाद शव को हिमाचल प्रदेश लाकर जंगल में आग के हवाले कर दिया गया।

    युवती की हत्या के मामले में जिला अंबाला के बराडा निवासी संदीप शर्मा को माजरा पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    हाईवे से 100 मीटर दूर वारदात

    जानकारी के अनुसार धौलाकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 07 से करीब 100 मीटर दूर जंगल में युवती का अधजला हुआ शव बरामद हुआ था।

    अंबाला और सिरमौर पुलिस ने की कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला की बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप निवासी बराडा जिला अंबाला को पांवटा साहिब के बातापुल के समीप से गिरफ्तार किया।

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

    प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अंबाला स्थित अपने घर में युवती की हत्या की थी। इसके बाद शव को बैग में डालकर हिमाचल लाया गया और जंगल में जलाने का प्रयास किया गया। 

    रेहड़ी पर शव ले जाते दिखे थे आरोपित

    जांच के दौरान आरोपित और एक अन्य व्यक्ति शव को रेहड़ी पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। बराडा पुलिस ने पहले ही इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

    खबरें और भी

    जलता हुआ शव मिलने से मचा था हड़कंप

    युवती का जलता हुआ शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद अब आरोपित को पकड़ लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के मलाणा में दिल्ली का पर्यटक लापता, दोस्तों से सामान लेने की बात कहकर निकला था कैफे से; फिर नहीं लौटा 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ी संकरी सड़क पर आगे से बस आती देखकर घबराया ड्राइवर, कार 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी