'हिमाचल में सरकार बदलते ही घटा दिया अस्पताल का दर्जा', सराहां में विधायक की अगुवाई में भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा ने सिरमौर के सराहां में सिविल अस्पताल को 100 बेड का करने, 18 डॉक्टर नियुक्त करने और अल्ट्रासाउंड मशीन व रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन क ...और पढ़ें

सराहां अस्पताल में सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करतीं भाजपा विधायक रीना कश्यप व कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
भाजपा ने सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेड का करने की मांग की।
अस्पताल में डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड मशीन व रेडियोलॉजिस्ट नियुक्ति की मांग।
विधायक रीना कश्यप ने कांग्रेस पर अस्पताल का दर्जा घटाने का आरोप।
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड का करने तथा उसके अनुसार 18 डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल सराहां में अल्ट्रासाउंड मशीन तथा रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत करवाने की भी मांग की गई। विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में सिविल अस्पताल सराहां परिसर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सिविल अस्पताल को 100 बेड का बनाया था। 100 बेड के अनुसार 18 डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई थी। स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जा रहा था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले सिविल अस्पताल सराहां का दर्जा घटा दिया गया।
वहीं भाजपा सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग को आदर्श हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पच्छाद उपमंडल की 35 पंचायतों के लोगों से धोखा करते हुए नारग की जगह सराहां अस्पताल को आदर्श अस्पताल बना दिया, जबकि सराहां अस्पताल 35 पंचायतों के लोगों का प्रमुख केंद्र है।
11 में से 6 पद रिक्त
सराहां अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनने से यहां पर 11 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से पांच पद भरे हुए हैं, 6 पद रिक्त चल रहे हैं। इसी तरह स्टाफ नर्स व अन्य पद भी रिक्त चल रहे है। पच्छाद क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन तथा रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की भी है। जो प्रदेश सरकार लंबे समय से अनदेखी कर रही है।
विधानसभा में भी उठाया मुद्दा
विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड करने, उसके अनुसार 18 डॉक्टरों के पद स्वीकृत करने, अल्ट्रासाउंड मशीन तथा रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में भी प्रश्न उठाया गया है। लेकिन सरकार कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है।
...तो होगा जनआंदोलन
विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड का अस्पताल बनाने, अल्ट्रासाउंड मशीन तथा रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत करने की घोषणा नहीं की, तो इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। अस्पताल परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ अनशन आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।
खबरें और भी
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, पच्छाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, भूपेंद्र भंडारी, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश भाटिया, लाना भलटा जिला परिषद सदस्य लेखराज बाच्छल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।