Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव क्यों पहुंचे हिमाचल के गिरी गंगा आश्रम, कौन हैं बाबा ओम स्वामी जिनसे मिले UP के पूर्व CM? परिवार एक सप्ताह से यहीं

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 24 Feb 2026 12:23 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिरी गंगा बद्रीका आश्रम पहुंचे हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिरमौर के बद्रीका आश्रम में पहुंचे हैं।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिरमौर के बद्रीका आश्रम में पहुंचे हैं।

    HighLights

    1. अखिलेश यादव सिरमौर के गिरी गंगा बद्रीका आश्रम पहुंचे।

    2. उन्होंने बाबा ओम स्वामी से आशीर्वाद लिया, परिवार पहले से मौजूद।

    3. शंकराचार्य विवाद के बीच मुलाकात पर तेज हुई चर्चाएं।

    जागरण संवाददाता, नाहन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास सिरमौर के मरयोग स्थित गिरी गंगा बद्रीका आश्रम पहुंचे। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप्ताह पहले से आश्रम में हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से निजी है।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस से केवल सुरक्षा मांगी गई है। हिमाचल पुलिस ने अखिलेश यादव को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा प्रदान की है। आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी स्वयं मौके पर मौजूद हैं।

    कई सिद्धियों के ज्ञाता हैं बाबा ओम स्वामी

    बताया जा रहा है कि आश्रम के बाबा ओम स्वामी कई सिद्धियों के ज्ञाता हैं। कई बड़ी हस्तियां भी इनके पास पहुंचती हैं। विदेश में बाबा के अनुयायी हैं। अपनी सिद्धियों से बाबा अनुयायियों के दुख करते हैं। अखिलेश यादव ने भी बाबा से आशीर्वाद लिया है। 

    सोलन और सिरमौर की सीमा पर है आश्रम

    सोलन और सिरमौर जिले की सीमा पर मरयोग में यह आश्रम बना है। गिरी गंगा बद्रीका आश्रम का करीब दो दशक पहले निर्माण करवाया गया है। इसके बाद से यहां लगातार उनके अनुयायी आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं आश्रम अधिकारी

    बद्रीका आश्रम के लोक संपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह निजी दौरा है, मीडिया को जानकारी देना उचित नहीं है।

    शाम को कसौली में दोस्त के होटल में रुके

    अखिलेश यादव सोमवार शाम को कसौली पहुंचे थे। जहां पर वह अपने दोस्त के होटल में रुके थे। कसौली से मंगलवार सुबह निकलकर मरयोग आश्रम में पहुंचे, जहां पर आश्रम में पहले से उनका परिवार मौजूद है।

    शंकराचार्य विवाद के बीच क्यों पहुंचे आश्रम? चर्चाएं

    उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच अखिलेश यादव का मरयोग आश्रम में बाबा से मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अखिलेश का हिमाचल के एक आश्रम में बाबा से मिलना संयोग नहीं हो सकता। बताया जा रहा है अखिलेश यादव बाबा के साथ उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार ने खर्चों में कटौती की शुरू, कैसे जुटाएंगे 3000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व? 7 प्वाइंट में समझें