हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS और 54 HPS अधिकारियों का तबादला; IPS संजीव गांधी कार्मिक विभाग भेजे गए
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने तीन आईपीएस और 54 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल में 3 IPS और 54 HPS के तबादले।
HighLights
तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
54 एचपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती
साइबर क्राइम एसपी बने अमित यादव
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सोमवार (10 अगस्त, 0226) को तीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए। सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईपीएस अमित यादव को एसपी साइबर क्राइम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, आईपीएस मयंक चौधरी को द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह का समादेशक बनाया गया है। आईपीएस संजीव कुमार गांधी की टीटीआर से अब कार्मिक विभाग भेजा गया है। अधिसूचना के अनुसार मयंक चौधरी, भारतीय पुलिस सेवा, 2019 बैच, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनात थे। उनका तबादला कर उन्हें द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह, जिला कांगड़ा का समादेशक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अमित यादव, भारतीय पुलिस सेवा, 2019 बैच, द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह के समादेशक के पद से स्थानांतरित होकर अब अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला में साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक होंगे। प्रदेश में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वहीं, संजीव कुमार गांधी, भारतीय पुलिस सेवा, 2012 बैच, जो वर्तमान में यातायात, पर्यटक एवं रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे, की सेवाएं कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी गई हैं।
54 HPS भी बदले गए
इसके सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 54 अधिकारियों के तबादले किए। इनमें जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी, अपराध अन्वेषण विभाग, मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तथा भारतीय आरक्षित पुलिस वाहिनियों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात डॉ. शिव कुमार को सुरक्षा एवं खुफिया, शिमला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक थे। वहीं, भूपिंदर सिंह नेगी को अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला में सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी, जुन्गा का समादेशक बनाया गया है। वह इस वाहिनी के समादेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
जिलों में भी बदली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी
मनोमोहन सिंह को साइबर अपराध पुलिस थाना, मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर कुल्लू का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शिव राम चौधरी को बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण धीमान को साइबर अपराध पुलिस थाना, कांगड़ा से अपराध अन्वेषण विभाग, मंडी भेजा गया है।
नरिंदर कुमार को पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी, बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर नाहन में सिरमौर जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। राज कुमार को सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस मुख्यालय, शिमला में अवकाश आरक्षित पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है।
अजय कुमार प्रथम को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरमौर से ऊना का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजिंदर कुमार को धर्मशाला में कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से दूसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह भेजा गया है। सुरिंदर कुमार को ऊना से कुल्लू में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
संजीव कुमार प्रथम को कुल्लू से धर्मशाला में कांगड़ा जिला का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। रमेश कुमार शर्मा को शिमला में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल से सोलन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। योगेश रोल्टा को नाहन से शिमला में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। संजीव कुमार द्वितीय को ऊना से चंबा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीर बहादुर को धर्मशाला से मंडी साइबर अपराध पुलिस थाने का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अपराध अन्वेषण और पुलिस वाहिनियों में भी बदलाव
संतोष कुमार शर्मा को गृह रक्षक, सोलन के समादेशक पद से हटाकर शिमला में अपराध अन्वेषण विभाग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुलदीप कुमार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, दरोह से कांगड़ा साइबर अपराध पुलिस थाने का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
प्रताप सिंह को छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी, धौलाकुआं से बिलासपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मनोहर लाल को चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर ही तैनाती दी गई है। विकास कुमार धीमान को चौथी भारतीय आरक्षित वाहिनी, जंगलबैरी से हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान, कांगड़ा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हेमंत कुमार को दूसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह से गृह रक्षक, कुल्लू का समादेशक बनाया गया है। खजाना राम को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर ही बनाए रखा गया है। राम प्रसाद को ज्वालामुखी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी पद से हटाकर धर्मशाला में कांगड़ा जिला का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके पास पहले देहरा का अतिरिक्त प्रभार भी था।
उपमंडलीय पुलिस अधिकारियों के भी तबादले
लाल मन को बरसर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी से पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। तजिंदर कुमार वर्मा को दूसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह से ज्वाली का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है।
अमर सिंह को पुलिस मुख्यालय, शिमला में अवकाश आरक्षित उप पुलिस अधीक्षक से अपराध अन्वेषण विभाग, शिमला का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. प्रतिभा चौहान को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बद्दी से पुलिस मुख्यालय, शिमला में अवकाश आरक्षित उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
संजय शर्मा को हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान, दरोह से ज्वालामुखी का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। उनके पास देहरा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अनिल कुमार चतुर्थ को पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी से राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बद्दी का उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
रमाकांत ठाकुर को सिरमौर जिला के उप पुलिस अधीक्षक पद से श्री नैना देवी जी, बिलासपुर का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। अजय ठाकुर को ऊना जिला पुलिस मुख्यालय से राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, शिमला मुख्यालय का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शिमला, किन्नौर और सिरमौर में भी बदले अधिकारी
शेर सिंह को बंजार के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी पद से दादासीबा, देहरा का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। विक्रम चौहान को शिमला में खुफिया के उप पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस मुख्यालय, शिमला भेजा गया है।
सिद्धार्थ शर्मा को ठियोग से नाहन में सिरमौर जिला का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। वरुण पाटिल को संचार एवं तकनीकी सेवाएं, हमीरपुर से भावानगर, किन्नौर का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है। राज कुमार को भावानगर, किन्नौर से हमीरपुर जिला पुलिस मुख्यालय का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मंगत राम को पहली भारतीय आरक्षित वाहिनी, बंगढ़ से संगड़ाह, सिरमौर का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। गौरी दत्त को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पद से ठियोग का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है। अजय कुमार भारद्वाज को काजा से सोलन जिला पुलिस मुख्यालय का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर में भी तैनाती बदली
राज कुमार को दादासीबा से बंजार, कुल्लू का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। लखवीर सिंह, जो तैनाती की प्रतीक्षा में थे, उन्हें पांचवीं भारतीय आरक्षित वाहिनी, बस्सी का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
क्षमा दत्त को मनाली के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी पद से पहली भारतीय आरक्षित वाहिनी, बंगढ़ का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वीरी सिंह को ज्वाली से काजा, लाहौल-स्पीति का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है।
हेम राज को कुल्लू में मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल के उप पुलिस अधीक्षक पद से ऊना जिला पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। नितिन चौहान को हमीरपुर जिला पुलिस मुख्यालय से सुंदरनगर, मंडी का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
रश्मि शर्मा को केलंग, लाहौल-स्पीति से नादौन, हमीरपुर का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है। रीता देवी को तीसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, पंडोह से मंडी में केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी बनाया गया है।
विक्रांत बोंसरा को श्री नैना देवी जी, बिलासपुर से मनाली, कुल्लू का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार को कुल्लू जिला पुलिस मुख्यालय से कांगड़ा का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है।
विजय कुमार को पुलिस मुख्यालय, शिमला से दूसरी भारतीय आरक्षित वाहिनी, सकोह का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भारत भूषण को सुंदरनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी पद से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला का मुख्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।
निशा कुमारी को धर्मशाला की अवकाश आरक्षित उप पुलिस अधीक्षक से केलंग, लाहौल-स्पीति जिला की उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरीश कुमार प्रथम को हमीरपुर के अवकाश आरक्षित उप पुलिस अधीक्षक पद से बरसर का उपमंडलीय पुलिस अधिकारी लगाया गया है।
तत्काल संभालना होगा नया कार्यभार
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालना होगा। पुलिस महानिदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गृह रक्षक एवं अग्निशमन सेवाओं, पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किया गया है।