विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से चिल नहीं गर्मी से तप रहे पहाड़, शिमला में 3 जनवरी रहा सबसे गर्म दिन; 18 साल का टूटा रिकॉर्ड

Updated: Fri, 03 Jan 2025 07:45 PM (IST)

शिमला में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2006 में दर्ज किए गए 21.4 डिग्री ...और पढ़ें

Himachal News: शिमला में पहाड़ पर तप रहे हैं (जागरण फोटो)
Himachal News: शिमला में पहाड़ पर तप रहे हैं (जागरण फोटो)

HighLights

  1. वर्ष 2006 में 21.4 डिग्री था तापमान, इस वर्ष 21. 6 हुआ दर्ज
  2. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी, 2009 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal News: नए वर्ष की शुरूआत में ही इस बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सर्दियों के दिनों जहां शिमला में कंपकपाती ठंड लोगों को परेशान करती हैं, तो वहीं इस बार गर्मी पसीने छुड़ा रही है। 

शुक्रवार 3 जनवरी को गर्मी ने जनवरी महीने में इस बार 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 वर्ष पहले शिमला में 30 जनवरी 2006 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

उस दौरान 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस बार अधिकतम तापमान 21.6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्दियों में भी अब पहाड़ खूब तप रहे है।

न सिर्फ अधिकतम तापमान बल्कि न्यूनतम तापमान बल्कि न्यूनतम तामपान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2009 के बाद इस बार अभी तक का दूसरा सबसे ज्यादा न्यूनतम तामपान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चटक धूप ने किया नए साल का स्वागत, स्नोफॉल की उम्मीद नहीं; 24 घंटे साफ रहेगा मौसम

शुकवार 3 जनवरी को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2009 और 2001 में शिमला में अभी तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इन दोनों में वर्षों में शिमला में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शिमला में कम होने लगा ठंड का असर

दिसंबर महीने में शिमला में हुई बारिश बर्फबारी के बाद वातावरण में गर्माहट महसूस की जा रही है। तापमान में बढ़ने से शिमला में अब ठंड का प्रकोप कम होने लगा है।

दिन के समय चटक धूप अब हल्की गर्माहट की बजाए असहनीय तपिश दे रही है। ऐसे में अब दिन के समय ज्यादा देर धूप में बैठना भी दुभर हो गया है। वहीं रात के समय में भी ज्यादा सर्दी महसूस नहीं की जा रही है। आने वाले दिनों में अगर इसी तरह धूप तपती रही तो सर्दियों का असर बिल्कुल समाप्त हो सकता है।

हालांकि, हिमाचल के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान -16.7, समधो में -11.2 और कुकुमसेरी में -9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां पर राज्य में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में धूप के बाद मौसम ने बदली करवट, स्नोफॉल को लेकर अलर्ट जारी; कई जगहों पर माइनस में पहुंचा तापमान