Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में सड़क से घर के आंगन में जा गिरी थार गाड़ी, हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 13 Jun 2026 11:21 AM (IST)

    शिमला के कुमारसैन में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। इस दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक कविश चौहान की मौक ...और पढ़ें

    शिमला में एक अनियंत्रित गाड़ी सड़क से घर के आंगन में जा गिरी।

    शिमला में एक अनियंत्रित गाड़ी सड़क से घर के आंगन में जा गिरी।

    HighLights

    1. शिमला के कुमारसैन में दर्दनाक सड़क हादसा।

    2. थार गाड़ी अनियंत्रित होकर आंगन में गिरी।

    3. 28 वर्षीय युवक कविश चौहान की मौत।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। कुमारसैन क्षेत्र में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारसेन के शावट गांव निवासी 28 वर्षीय कविश चौहान पुत्र जगदीश चौहान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार यह हादसा 12 जून की रात करीब 9:45 बजे हुआ। 

    धमाका सुनकर बाहर निकला परिवार तो आंगन में थी गाड़ी

    वीरगढ़ गांव निवासी 48 वर्षीय शीतल सिंघा अपने घर पर मौजूद थीं। तभी उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि एक थार गाड़ी उनके घर के आंगन में गिरी हुई थी। वाहन पलटा हुआ था और उसकी छत का हिस्सा जमीन की ओर था।

    गाड़ी के नीचे दबा हुआ था ड्राइवर

    शीतल सिंघा जब वाहन के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अशोक चौहान को सूचना दी। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर वाहन के नीचे दबे युवक कविश चौहान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन सफेद और काले रंग की थार नंबर एचपी 95ए 8515 है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय वाहन में कविश चौहान अकेले सवार थे और कोई अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

    पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि थाना कुमारसैन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पंजाब के पर्यटकों की कार; दो की मौत और तीन घायल