विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: राज्यपाल ने 76 पदक विजेताओं को किया सम्मानित, 8 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति मेडल; इन्हें मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Updated: Fri, 14 Feb 2025 09:27 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में 76 पदक विजेताओं को सम्मानित किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करते उपराज्यपाल।
इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करते उपराज्यपाल।

राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित समारोह में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षा पदक से 76 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की कमांडेंट जनरल सतवंत अटवाल त्रिवेदी और सीबीआई नई दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक एन वेणुगोपाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

यह समारोह पांच वर्ष के बाद आयोजित किया गया। इससे पहले वर्ष 2020 में इस समारोह का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को 2019 से 2024 तक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से गौरव जसवाल को जीवन रक्षक पदक दिया गया। सेवानिवृत्त चीफ फायर ऑफिसर जगदीश चंद्र शर्मा को राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल बोले- उल्लेखनीय काम कर रही पुलिस

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध पुलिस अधिकारी व जवान मजबूती से काम कर रहे हैं। नशे के विरुद्ध अभियान के लिए कई पुलिसकर्मियों को पुरस्कार भी दिया गया। आपदा प्रबंधन, अपराध रोकथाम, यातायात नियंत्रण और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी होमगार्ड व पुलिस के जवान उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश और केंद्र सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक और नेक राम, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार चंद शर्मा, पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा और पुलिस, होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें मिला राष्ट्रपति पदक (विभाग पुलिस)

नाम पद किस वर्ष

  • दिलजीत कुमार ठाकुर     सेवानिवृत्त आइजी     2020
  • पुनीता भारद्वाज    सेवानिवृत्त   आइजी 2020
  • एन वेणुगोपाल   केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर   2021
  • सत्येंद्र पाल सिंह   केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर  2021
  • हिमांशु मिश्रा   सेवानिवृत्त आइजी  2022
  • वीरेंद्र शर्मा  सेवानिवृत्त एसपी  2022
  • सतवंत अटवाल त्रिवेदी कमांडेट जनरल होमगार्ड 2023
  • सुदेश कुमार इंस्पेक्टर 2023

इन्हें मिला सराहनीय सेवा के लिए सम्मान

नाम पद वर्ष (कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग)

  • रविंद्र कुमार शर्मा सेवानिवृत्त 2019
  • राम सिंह सेवानिवृत्त हेड वार्डर 2019
  • राम प्रताप सिंह सेवानिवृत्त सहायक जेल अधीक्षक 2020
  • रमेश चंद हेड वार्डर नाहन 2020
  • स्व. अशोक कुमार हेड वार्डर 2020
  • हिरूराम हेड वार्डर धर्मशाला 2021
  • भूपेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हेड वार्डर 2022
  • निहाल चंद हेड वार्डर सोलन 2022
  • शेर चंद शर्मा सेवानिवृत्त एआइजी 2023
  • पुनीत चौहान सेवानिवृत्त हेड वार्डर 2023

इन्हें मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

नाम पद वर्ष (गृह रक्षा विभाग)

  • हरी स्वरूप शर्मा सेवानिवृत्त कमांडेंट 2020
  • लुदरमणी सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर 2020
  • उर्मिला देवी पलाटून कमांडर कुल्लू 2020
  • चेतराम शर्मा गृहरक्षक शिमला 2020
  • जगदीश चंद सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर 2020
  • राजीव कटोच सेक्शन लीडर धर्मशाला 2020
  • वीरेंद्र सिंह कंपनी कमांडर शिमला 2021
  • नागेश्वर कुमार पलाटून कमांडर मंडी 2021
  • प्रियव्रत शर्मा सेवानिवृत्त कमांडर 2021
  • नरेश कुमार पलाटून कमांडर शिमला 2021
  • दीपक ग्रैक फायरमैन 2021
  • जयपाल सेवानिवृत्त गृहरक्षक सोलन 2022
  • भीम सिंह सेवानिवृत्त कमांडेंट 2022
  • अनुज तोमर सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट जनरल 2023
  • रोहिन पमराल कंपनी कमांडर शिमला 2023
  • सुनील दत्त शर्मा वरिष्ठ पलाटून कमांडर शिमला 2023
  • तोता राम कमांडेंट नाहन 2023
  • खेमराज कंपनी पलाटून कमांडर शिमला 2023

इन्होंने पाया पुलिस पुलिस पदक

नाम पद वर्ष

  • बहादुर सिंह सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2029
  • गुरवचन सिंह सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी 2019
  • मनोज कुमार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2019
  • खुशाल सिंह शर्मा आइपीएस कमांडेंट सकोह 2020
  • स्व. साजूराम राणा आइपीएस 2020
  • सुशील कुमार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2020
  • कृष्ण कुमार सेवानिवृत इंस्पेक्टर 2020
  • संतोष पटियाल आइजी सीआइडी 2020
  • सुनील कुमार सेवानिवृत्त डीआइजी 2020
  • उमा दत्त सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2020
  • ओमापति जम्वाल डीआइजी 2021
  • भगत सिंह आइपीएस एसपी हमीरपुर 2021
  • सतपाल सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2021
  • राजेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल जुन्गा 2021
  • मधुसूदन सेवानिवृत्त डीआइजी 2021
  • छोटाराम सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2021
  • भूपेंद्र कुमार एएसआइ सीआइडी 2021
  • अनुपम शर्मा डीआइजी कारागार 2021
  • रंजना चौहान डीआइजी पुलिस 2022
  • विजय कुमार शर्मा सेवानिवृत्त एएसपी 2022
  • लक्ष्मण कुमार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2022
  • जगदीश कुमार सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल 2022
  • दिनेश कुमार यादव आइपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति 2022
  • प्रवीण कुमार इंस्पेक्टर डरोह 2022
  • किशोर कुमार सेवानिवृत्त एएसआई 2022
  • राहुल शर्मा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी 2023
  • सुशील कुमार एएसआई जुन्गा 2023
  • इंद्र दत्त सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर 2023
  • जितेंद्र सिंह सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट 2023

इन्हें मिले अग्निशमन पदक

नाम पद वर्ष

  • संजीव कुमार सिप्पी चीफ फायर आफिसर 2020
  • सुधाकर प्रसाद सेवानिवृत्त सब फायर आफिसर 2020
  • सुभाष चंद सेवानिवृत्त सब फायर ऑफिसर 2020
  • राजेंद्र सेन सेवानिवृत्त सब फायर ऑफिसर 2020
  • अशोक कुमार स्टेशन फायर ऑफिसर हमीरपुर 2021
  • हेमराज गौतम सेवानिवृत्त स्टेशन फायर ऑफिसर 2021
  • कुलदीप सिंह सेवानिवृत्त सब फायर ऑफिसर 2022
  • नितिन धीमान डिविजनल फायर ऑफिसर शिमला 2023
  • प्रेम सिंह स्टेशन फायर ऑफिसर कुल्लू 2023

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! पहले पीट-पीटकर किया बेहोश फिर 73 साल की बुजुर्ग के साथ घिनौना काम, हिमाचल में दरिंदगी की सारी हदें पार