शिमला में लापता पिता-पुत्री: पुलिस ने सतलुज में चलाया सर्च अभियान, स्नेहा का नहीं लगा सुराग; नदी में मृत मिला था कुलदीप
शिमला के कुमारसैन से 12 सितंबर से लापता 18 वर्षीय स्नेहा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है, जबकि ...और पढ़ें

शिमला के कुमारसेन में लापता पिता का शव मिलने के बाद बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
18 वर्षीय स्नेहा 12 सितंबर से कुमारसैन, शिमला से लापता।
पिता कुलदीप राणा का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ।
पुलिस स्नेहा की तलाश में सतलुज नदी में अभियान चला रही है।
जागरण संवाददाता, शिमला। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र से 12 सितंबर से लापता 18 वर्षीय स्नेहा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसके पिता का शव सतलुज नदी से बरामद किया गया था, पुलिस युवती की तलाश में नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है। स्नेहा अपने पिता कुलदीप राणा के साथ कुमारसैन गई थी। इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से दोनों की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान पहले कुलदीप राणा का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ था। लेकिन उनकी बेटी स्नेहा का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी से हुई थी लास्ट बार बात
पिता-पुत्री गाड़ी में कुमारसेन गए हुए थे व देर रात वापस आ रहे थे। इस दौरान कुलदीप राणा की पत्नी से बात हुई थी व उसने 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
सड़क किनारे बरामद हुई थी गाड़ी
इसके बाद सर्च अभियान चलाया। कुलदीप राणा की गाड़ी सड़क किनारे से बरामद हुई थी व उसका बाईं तरफ का शीशा टूटा हुआ था। करीब 8 दिन बाद कुलदीप का शव सतलुज नदी से बरामद हुआ था।
गाड़ी से नदी में कैसे पहुंचे
कुलदीप राणा की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। ऐसे में वह सतलुज नदी में कैसे पहुंच गए, इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के जांच के बाद यह गुत्थी सुलझेगी।
यह भी पढ़ें: सोलन में दिल दहलाने वाली घटना, मायके आई महिला ने 6 माह की बच्ची को पानी डुबोकर मार डाला; फिर खुद भी दे दी जान
