Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला से 50 लाख की ज्वेलरी चुराकर फरार हुई पंजाब की महिलाएं, हिमाचल पुलिस 3 दिन में घर से ढूंढकर ले आई

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:36 PM (IST)

    राजधानी शिमला के लोअर बाजार में हुई 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पंजाब से दो महिल ...और पढ़ें

    शिमला से ज्वेलरी चुराने वाली महिलाएं पुलिस ने गिरफ्तार कर ली हैं। (फोटो एआई से बनाया गया है)

    शिमला से ज्वेलरी चुराने वाली महिलाएं पुलिस ने गिरफ्तार कर ली हैं। (फोटो एआई से बनाया गया है)

    HighLights

    1. शिमला में 50 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा।

    2. पंजाब की दो महिला चोरों को पुलिस ने दबोचा।

    3. चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद।

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के लोअर बाजार में हुई करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का जिला शिमला पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पंजाब के पटियाला से दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी किए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।

    मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। 

    बैग से चोरी कर ली थी ज्वेलरी

    एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने बताया कि 25 जून को पुलिस थाना सदर शिमला में लोअर बाजार निवासी खूब सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके बैग से करीब 40 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए, इनकी कीमत लगभग 45 से 50 लाख रुपये थी।

    विशेष जांच टीम गठित

    एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और साइबर सेल की मदद से आरोपितों की पहचान की।

    जांच में सामने आया कि आरोपित पुलिस को चकमा देने के लिए शिमला से नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर होते हुए पंजाब पहुंचे, ताकि बॉर्डर पर पुलिस की नजर से बच सकें। 

    आभूषण के साथ गिरफ्तार की दोनों

    उन्होंने बताया कि 28 जून को पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर पटियाला निवासी चन्द्रवती और राजपुरा निवासी रेखा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी हुए सभी सोने और चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 जुलाई तक का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की जीत, शमशेर नेहरिया बने मेयर; प्रेरणा गुलेरिया चुनी गईं डिप्टी मेयर


    खबरें और भी