Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा सड़क हादसे पर PM मोदी जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:07 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संव ...और पढ़ें

    चंबा हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया गहरा दुख।

    चंबा हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया गहरा दुख।

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने चंबा हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया।

    2. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    3. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मोदी ने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।