विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन व प्रचार में भाजपा आगे, असंतुष्टों को साथ चलाने की चुनौती

Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:11 AM (IST)

भाजपा ने लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी उतर गए हैं। कांग्रेस ने अभी एक भी प्रत् ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन व प्रचार में भाजपा आगे, असंतुष्टों को साथ चलाने की चुनौती
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन व प्रचार में भाजपा आगे, असंतुष्टों को साथ चलाने की चुनौती

HighLights

  1. सुजानपुर व लाहुल-स्पीति में असंतुष्ट चुनाव लड़ने के लिए तैयार
  2. जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल ने किया है मनाने का प्रयास

जा गरण संवाददाता, शिमला। भाजपा ने लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी उतर गए हैं। कांग्रेस ने अभी एक भी प्रत्याशी तय नहीं किया है। कांग्रेस के पूर्व छह विधायकों को टिकट देने से भाजपा के टिकट के दावेदार असंतुष्ट हैं।

प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता दावा कर रहे हैं कि सब ठीक है और असंतुष्ट नेताओं के घर जाकर उनसे बातचीत की है, लेकिन देखना होगा कि प्रत्याशी बनाए दूसरी पार्टी से आए नेताओं के साथ यह कितना साथ चलते हैं। भाजपा के समक्ष उपचुनाव में इन नेताओं को साथ चलाने की बड़ी चुनौती है।

लाहुल-स्पीति में पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सुजानपुर में रणजीत राणा भी निर्दलीय उतरने की तैयारी में हैं। कुटलैहड़ में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और देहरा में रमेश धवाला भी कांग्रेसियों व निर्दलीयों को टिकट देने के विरुद्ध हैं।

किशन कपूर पार्टी के कार्यक्रमों से दूर

हालांकि उन्होंने पार्टी के साथ चलने की बात कही। धर्मशाला में भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं और समर्थकों के साथ रणनीति तैयार करने में लगे हैं।  भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया है।

टिकट के चाहवान स्थानीय नेता नाराजगी भुलाकर कब इनके लिए काम में जुटते हैं, इस पर भी सभी की नजर है। ऐसी ही स्थिति कांगड़ा में भी दिख रही है। वहां सांसद किशन कपूर सहित अन्य नेताओं के प्रचार में उतरने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

शिमला संसदीय क्षेत्र में देखा जाए तो पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को पार्टी साथ चला लेती है तो शिमला में अधिक विरोध नहीं होगा। हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा कोई नेता टिकट की दौड़ में नहीं था। ऐसे में यहां पार्टी में किसी भी तरह का रोष नहीं है। 

नेताओं की नाराजगी दूर करने व उनका पक्ष जानने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने एक दौरा विधानसभा क्षेत्रों का किया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी के अधिकतर नेताओं को मना लिया है। काम अब भी चला है। उम्मीद है सभी साथ मिलकर प्रचार करते दिखाई देंगे।