विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी नड्डा करेंगे हिमाचल की हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा, बिलासपुर में बैठक के निकल रहे कई सियासी मायने

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 12:27 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा से राज्य के सियासी गलियारों में नई ...और पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। जागरण आर्काइव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

  2. यह समीक्षा उनके भावी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का संकेत दे रही है।

  3. उनकी बढ़ती सक्रियता ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मचाई है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों में लगातार बढ़ती सक्रियता ने राज्य के सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। विभागीय सीमाओं से परे जाकर राज्य के बुनियादी ढांचे की नब्ज टटोलने की उनकी इस पहल को सामान्य प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ एक बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के भीतर भविष्य के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों की फेहरिस्त में नड्डा का नाम हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है और ऐसे में गृहक्षेत्र में उनकी यह सक्रियता किसी नई राजनीतिक बिसात की ओर इशारा कर रही है।

सियासी जानकारों का कहना है कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश की समूची विकास व्यवस्था पर नड्डा की मजबूत पकड़ और सीधी निगरानी का प्रमाण है। राज्य की राजनीति में सत्ता पक्ष पर दबाव बनाने और संगठन में अपनी केंद्रीय भूमिका को पुनः रेखांकित करने के लिहाज से इसे बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में चल रही सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएचएआई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 9 अक्टूबर को यह उच्चस्तरीय बैठक तय की गई है।

मंत्रालय स्वास्थ्य का, समीक्षा हाईवे की: सियासी मायने अहम

आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़क परियोजनाओं की समीक्षा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय या संबंधित राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाती है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्य की सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और एनएचएआई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना सामान्य प्रशासनिक शिष्टाचार से आगे की रणनीति दर्शाता है।

नेतृत्व की दौड़

पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जेपी नड्डा हिमाचल की राजनीति की रग-रग से वाकिफ हैं। प्रदेश में भाजपा संगठन के भीतर उन्हें हमेशा एक सर्वमान्य और मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जाता रहा है। आगामी राजनीतिक संभावनाओं और भावी मुख्यमंत्री पद के समीकरणों में उनका नाम शीर्ष पर होने की चर्चाएं लगातार चलती रही हैं।

जानकारों का मानना है कि बिलासपुर एम्स की बेहतर कनेक्टिविटी से लेकर राज्यभर के प्रमुख हाईवे नेटवर्क की सीधे समीक्षा कर नड्डा यह संदेश दे रहे हैं कि केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बावजूद उनकी नजर हिमाचल के हर कोने और जमीनी मुद्दों पर पूरी तरह टिकी हुई है। इस बैठक के बहाने शुरू हुई यह हलचल आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को किस करवट मोड़ती है, इस पर सभी दलों की नजरें टिकी हैं।

एचएनएआई चेयरमैन सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में बुलाए

बैठक में शामिल होने के लिए केंद्र और राज्य स्तर के आला अधिकारियों को तलब किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव का नाम शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हाईवे)। क्षेत्रीय अधिकारी एवं महाप्रबंधक (तकनीकी) एनएचएआई शिमला कर्नल अजय सिंह बारगोटी। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक। उपायुक्त (डीसी), बिलासपुर भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा, बैठक की आधिकारिक सूचना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू शिमला में तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना, अचानक सुबह शेड्यूल में हुआ बदलाव