HPU शिमला देगा NET और SET की विशेष कोचिंग, दो महीने चलेगा प्रशिक्षण सत्र; कितनी रहेगी फीस?
एचपीयू शिमला दिसंबर 2026 की नेट-सेट परीक्षा के लिए 21 सितंबर से 21 नवंबर तक विशेष कोचिंग शुरू कर रहा है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का शिमला परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
नेट-सेट परीक्षा के लिए एचपीयू में विशेष कोचिंग।
प्रशिक्षण सत्र 21 सितंबर से 21 नवंबर तक चलेगा।
एचपीयू भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी।
जागरण संवाददाता, शिमला। एचपीयू के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की ओर से दिसंबर 2026 में होने वाली नेट-सेट परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग शुरू की जा रही है। प्रशिक्षण सत्र 21 सितंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी।
फीस का ब्योरा
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को निर्धारित आय सीमा के तहत यह प्रशिक्षण निश्शुल्क दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से 2500 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी कार्य दिवस में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कार्यालय से आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र को आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ निदेशक कार्यालय में जमा करवाना होगा।
भर्ती आवेदन की तिथि 22 सितंबर तक बढ़ाई
उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन और दस्तावेज जमा करवाने की तिथि को अब 22 सितंबर तक बढ़ा दिया है। भर्ती शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की तिथि पहले सात सितंबर निर्धारित थी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे।
सामान्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कापी और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि अब सात अक्टूबर होगी। हार्ड एरिया के के लिए 19 अक्टूबर निर्धारित की है। पहले सामान्य क्षेत्रों के लिए यह तिथि 22 सितंबर और हार्ड एरिया के लिए चार अक्टूबर तय थी।
