विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में दीवाली के बाद करवट बदलेगा मौसम, धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट; क्या कहते हैं विशेषज्ञ

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sun, 19 Oct 2025 12:12 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने 21 और 22 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है, लेकिन ज्यादातर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद तापमान में कमी आ रही है।

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद तापमान में कमी आ रही है।

HighLights

  1. दिवाली के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

  2. अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

  3. 21-22 अक्टूबर को हल्की वर्षा की संभावना

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दीवाली के बाद मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने भी इस संबंध में संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 21 व 22 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शिमला से ज्यादा सोलन, ऊना, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर की रातें ठंडी हैं। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, मंडी व ऊना में 14, कांगड़ा में 13.5 और हमीरपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में शनिवार को तेज धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में कुकुमसेरी में दो, ताबो में 1.7, नेरी और बिलासपुर में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 

सुंदरनगर में सबसे ज्यादा गिरावट

न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सुंदरनगर में 2.8, हमीरपुर में 2.1 जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री सेल्सियस की आई है। मंडी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि अन्य स्थानों पर एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहा।

शिमला में सामान्य से 3.5, कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

प्रमुख स्थानों का तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    15.0    24.0
  • सुंदरनगर    12.0    30.2
  • भुंतर    10.3    28.5
  • कल्पा    5.2    20.9
  • धर्मशाला    11.8    27.0
  • ऊना    14.0    33.0
  • नाहन    16.5    29.0
  • केलंग    0.8    16.0
  • सोलन    11.2    29.0
    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

यह भी पढ़ें: HP Board Exam: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने बदला वार्षिक परीक्षा का पैटर्न, तीनों सीरीज होंगी एक समान; बहुविकल्पीय प्रश्न जुड़ेंगे