विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: गर्मी से मिली राहत, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट; अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Updated: Sun, 10 Sep 2023 08:53 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। भारी बारिश बाढ़ और भूस्खलन होने से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग द्वार ...और पढ़ें

हिमाचल के इन इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना
हिमाचल के इन इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट
  2. अगले चार दिनों तक कुछ इलाकों में वर्षा की संभावना

शिमला, राज्य ब्यूरो: बादलों और वर्षा के कारण प्रदेश में दो से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धैलाकुंआ (Dhaula Kuan) में 23 मिलीमीटर जबकि चौपाल (Chopal) में 3.5 मिलीमीटर व धर्मशाला (Dharamshala) में भी वर्षा दर्ज की गई है।

इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ऊना में 4.2, ध्रौलाकुआं में 3.9, शिमला में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सुबह से ही प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहे जबकि कुछ स्थानों पर धूप खिली रही।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ सथानों पर बादलों के साथ धूप के खिले रहने का अनुमान है।

अब भी बंद हैं 128 सड़कें

प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8677.58 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 418 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें:- Himachal News: सेब की पैदावार कम होने से कारोबार पर पड़ा असर, बीते वर्ष के मुकाबले आधा पहुंचा बिजनेस

मानसून के दौरान अब तक का नुकसान

मानसून के दौरान 2560 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10915 मकानों को नुकसान हुआ है। 318 दुकानों के साथ 5691 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन होने से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। प्रदेश करोड़ों के नुकसान की मार झेल रहा है।

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम

  • शिमला, 16.0,22.0
  • सुंदरनगर, 21.2,31.2
  • भुंतर, 20.5,33.6
  • कल्पा, 11.1,21.0
  • धर्मशाला, 18.4,28.0
  • ऊना, 24.5,33.2
  • नाहन, 23.2,29.2
  • केलंग, 10.4,25.4
  • सोलन, 19.5,29.4

यह भी पढ़ें:- IIT मंडी के निदेशक ने बताई हिमाचल में आपदा की 'असली वजह', लोग पूछ बैठे - आप विज्ञानी हैं या फिर...