विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: बारिश की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी; कांगड़ा में सबसे ज्यादा वर्षा

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 15 Aug 2023 02:51 PM (IST)

Himahchal Weather Today हिमाचल में बारिश की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ...और पढ़ें

Himachal: बारिश की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी
Himachal: बारिश की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himahchal Weather Today: हिमाचल में बारिश की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी ,सोलन, शिमला और चंबा में प्रति घंटा 115 मिली मीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि लाहुल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा हुई बारिश

खराब मौसम को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अत्यधिक जरूरी होने पर ही लोगों को यात्रा करने को कहा है। हिमाचल के आठ जिलों में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। प्रदेश के कांगड़ा में सबसे ज्यादा 273 मिली मीटर बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में पिछले 72 घंटों तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट का असर देखने को मिला है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 273 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

स्टेशन:      बारिश मिली मीटर

सुजानपुर                   254

धर्मशाला                   250

पालमपुर                 220

गुलेर                       191

जोगिंदर नगर            178

नगरोटा                    175

सुंदरनगर                  168

बल्द्वाडा                    146

मंडी                          139

शिमला                      131

गोहर                         119

नाहन                        106

कसौली                       96

बिलासपुर                    80

अर्की                          80

7170 करोड़ के पास पहुंचा नुकसान का आंकड़ा

राज्य में प्राकृतिक आपदा से हो रहे नुकसान का आंकड़ा 7170 करोड़ के निकट पहुंच गया है। इस बीच प्रदेश में अब तक 283 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लोग अभी तक लापता है। 304 लोग आपदा में घायल हुए हैं । 1442 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं ,जबकि 8160 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इस बीच 272 दुकानें और 2997 गौशाला में बाढ़ के पानी में ढह गई है। हिमाचल में अब तक 112 लैंडस्लाइड की घटनाएं घट चुकी है, जबकि 58 जगह बाढ़ से जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाया है।