विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 9th October: हिमाचल में आज भी बरसेंगे मेघ, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Fri, 09 Oct 2026 06:56 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंची चोटियों पर हल्के ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना।

  2. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जारी किया पूर्वानुमान।

  3. ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई गई।

राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 9 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहुल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पालमपुर में बारिश

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच वीरवार को पालमपुर में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिली और कुछ एक जगह हल्के बादल छाए। ऐसे में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 4.5 डिग्री के कारण 11.8 डिग्री, शिमला में 1.7 डिग्री की गिरावट के कारण 12.8 डिग्री रहा। ऐसे में सोलन की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी रही। जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि केलंग में 3.9, सोलन और मनाली में 3 डिग्री, शिमला च धर्मशाला में करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि मंडी में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जबकि केलंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक, चंबा में सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    12.8    21.5
  • सुन्दरनगर    14.6    29.2
  • भुंतर    11.7    29.0
  • कल्पा    6.6    20.4    
  • धर्मशाला    16.9    26.0
  • कांगड़ा    16.0    29.1
  • ऊना    18.0    33.0
  • नाहन    17.8    26.0
  • केलंग    4.0    21.2
  • सोलन    11.8    28.6

यह भी पढ़ें: शिमला में ढली बाईपास पर दरकी पहाड़ी, सड़क पर दौड़ रहे थे वाहन; लोगों ने भागकर बचाई जान