विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट, 4 जिलों के लिए अलर्ट, कब तक तेवर दिखाएगा मौसम?

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 27 Sep 2026 06:40 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 11:19 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जहां किन्नौर, लाहुल स्पीति और मनाली की पहाड़ियों पर हिमपात से तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई बर्फबारी।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई बर्फबारी।

HighLights

  1. किन्नौर, लाहुल स्पीति, मनाली की पहाड़ियों पर हुआ हिमपात।

  2. तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

  3. सिरमौर सहित चार जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। किन्नौर, लाहुल स्पीति व मनाली की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है। लाहुल-स्पीति के काजा में रविवार सुबह बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। बारिश व बर्फबारी से तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को सिरमौर जिला में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर कर रफ्तार से आंधी चलने ओर भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मंडी, सोलन, शिमला में आंधी के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेशभर में अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा का अनुमान है। 

एडवायजरी जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 और 28 सितंबर को नदी-नालों के जलस्तर में अचानक उछाल और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने, नदी-नालों के करीब न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। 

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को कल्पा में 21 मिलीमीटर, शिमला में 9 मिलीमीटर, जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है। ताबो में 32 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, जबकि कांगड़ा, सुंदरनगर और मुरारी देवी में बिजली गिरी। पश्चिमी विक्षोभ का असर 29 सितंबर तक रहने का अनुमान है।

कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट लाहुल स्पीति के ताबो में 11 डिग्री दर्ज की गई, कल्पा में 9.9, धर्मशाला में 2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं ऊना में 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ प्रदेश में सबसे अधिक 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

हालांकि न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर आया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

39 सड़कें बंद

प्रदेश में अभी भी 39 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 30 जून से 26 सितंबर तक 3219.82 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    13.5    21.4
  • सुन्दरनगर    18.1    30.9
  • भुंतर    17.8    31.2
  • कल्पा    8.8    13.3
  • धर्मशाला    16.3    26.0
  • कांगड़ा    20.2    29.8
  • ऊना    20.0    34.2
  • नाहन    17.7    23.9
  • केलंग    6.2    22.5
  • सोलन    16.2    27.2

यह भी पढ़ें: शिमला में भारी बारिश के बाद ठंडक का अहसास, रिज पर गर्म कपड़े पहनकर निकले टूरिस्ट; धुंध से ट्रैफिक प्रभावित