Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव के बाद BJP व कांग्रेस का हाल: जो जीते सब अपने, हार का एक ही जवाब... पार्टी चिह्न पर नहीं था चुनाव

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 20 May 2026 02:16 PM (IST)

    हिमाचल शहरी निकाय चुनाव परिणामों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि चुनाव पार्टी चिह्नों पर नहीं लड़े गए थे। अब अध्यक्ष- ...और पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा व कांग्रेस की अलग-अलग दलीलें आ रही हैं।

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा व कांग्रेस की अलग-अलग दलीलें आ रही हैं।

    HighLights

    1. दोनों दल निकाय चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे।

    2. चुनाव पार्टी चिह्नों पर नहीं लड़े गए थे।

    3. अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ जारी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव के परिणाम के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम हो गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। यह चुनाव पार्टी चिह्नों पर नहीं लड़े गए थे, फिर भी दोनों दल इसे अपनी जीत के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। राजनीतिक दल जो जीते हैं, उन्हें अपना बता रहे हैं और हार का एक ही जवाब है कि चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हुआ था।

    भाजपा ने अधिकांश स्थानों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी।

    अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़

    चुनाव परिणामों के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन होना है। इस स्थिति में दोनों दलों ने जीते प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मंत्रियों और विधायकों को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    बाली का वीडियो प्रसारित

    कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह बाली का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह नगरोटा बगवां में जीते प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने इन चुनाव में कहीं भी प्रत्याशी नहीं उतारे थे। सभी ने अलग-अलग चुनाव चिह्न पर स्वयं चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। आज सभी एकत्रित हैं। जो हार गए हैं, उन्हें भी इज्जत देनी है। 

    साख बचाने में लगे हैं बिंदल व जयराम : विनय

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि ये नेता झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भाजपा के नगर निकाय चुनावों में जीत के दावों को पूरी तरह से झूठा बताया। विनय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल झूठ बोलकर अपनी साख बचाने में लगे हैं। कांग्रेस ने 47 नगर निकायों के चुनावों में 32 शहरी निकायों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव के बाद भाजपा नेताओं में ठनी, सांसद और विधायक ने अपनों पर लगाए भितरघात के आरोप