विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, अगले 6 दिनों तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Updated: Wed, 15 Jan 2025 07:32 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वान ...और पढ़ें

हिमाचल में आज से 6 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ (फाइल फोटो)
हिमाचल में आज से 6 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से पड़ रही भीषण ठंड
  2. केलंग में -10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। यह अगले 6 दिनों तक प्रदेश में सक्रियता दिखाएगा। मौसम विभाग ने आज से अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई भागों में पांच दिन वर्षा-हिमपात होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर वर्षा-हिमपात की संभावना जताई है। जबकि निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 15, 17, 18 और 20 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा-हिमपात की संभावना है।

मकर संक्रांति पर साफ रहा मौसम

इधर मकर सक्रांति पर्व पर आज प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इससे प्रदेश ठंड की चपेट में है।

तापमान और अधिक गिरने की संभावना

वर्षा-हिमपात के बाद प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मैदानी क्षेत्रों में छा रहे घने कोहरे की वजह से प्रदेश में सुबह शाम कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज भी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में कोहरे का अलर्ट जारी किया था। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित समूचे प्रदेश में मौसम साफ बना रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला 4.4 15.4
सुंदरनगर 2.0 21.8
भुंतर 0.1 20.6
कल्पा -1.0 7.2

धर्मशाला

5.0 16.8

ऊना

2.2 22.8

नाहन

6.6 19.3

केलंग

-10.3 -

मनाली

1.9 12.1

कांगड़ा

4.1 21.4

मंडी

2.6 20.6

बिलासपुर

3.0 22.7

हमीरपुर

2.9 22.7

डलहौजी

1.4 10.2

कुफरी

2.3 9.4

कुकमसेरी

-10.2 -

ताबो

-12.7 11.1

समधो

-8.6 5.0

यह भी पढ़ें- स्नोफॉल देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते पर्यटक, शिमला आने वाली सभी ट्रेनें फरवरी तक फुल; एडवांस में ही हो गई टिकटें

मौसम विभाग के स्थापना दिवस पर किसने क्या कहा?

मौसम विभाग के स्थापना दिवस पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अतुल डोगरा ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार के विंड्स प्रोग्राम के तहत नेटवर्क को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। जिससे किसानों व बागवानों को मौसम संबंधी जानकारी सरलता से प्राप्त होगी।

सीपीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव शर्मा ने इस मौके पर कहा कि की परिसर में मौसम वेधशाला का डाटा व मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान का प्रयोग कर किसानों को आलू की फसल से संबंधित चेतावनी व सलाह जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब आसान होगा सफर, HRTC को जल्द मिलेंगी इलेक्ट्रिक सहित 427 नई बसें; यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं