विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला से भी ठंडी ऊना की रातें, 34 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Updated: Wed, 27 Nov 2024 09:52 AM (IST)

Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हैं। ऊना की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। प् ...और पढ़ें

हिमाचल में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना (फाइल फोटो)
हिमाचल में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वर्षा-हिमपात न होने से मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड
  2. बिलासपुर व मंडी जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
  3. सतलुज नदी के डैम क्षेत्र और बल्ह घाटी के लिए धुंध का यलो अलर्ट जारी

जागरण टीम, शिमला/ऊना। हिमाचल के मैदानी क्षेत्र पहाड़ों से ज्यादा ठंडे हैं। वर्षा-हिमपात नहीं होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊना की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। मंगलवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह से ऊना के तापमान में गिरावट आना शुरू हुआ है। मौसम विभाग के ऊना केंद्र के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

10 डिग्री से नीचे है 34 शहरों का तापमान

प्रदेश के 36 में से 34 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। पांवटा साहिब और नाहन ऐसे दो शहर हैं, जहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। मौसम विभाग ने भाखड़ा डैम के साथ लगते क्षेत्रों व बल्ह घाटी सहित मंडी जिला के धुंध प्रभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों से वाहन सुरक्षित ढंग से चलाने का आह्वान किया है।

बिलासपुर व मंडी जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह-शाम घनी धुंध छाने लगी है। आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है। सतलुज नदी के डैम क्षेत्र और मंडी जिला की बल्ह घाटी के लिए धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के चार जनजातीय स्थानों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। ताबो में -10.4, कुकमसेरी में -5.6, समधो में -1.5, केलंग में -3.6 और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कालका-शिमला ट्रेनें देरी से पहुंचीं

अन्य राज्यों में पड़ रही धुंध का असर कालका-शिमला नैरोगेज रेललाइन पर पड़ रहा है। इस कारण मंगलवार को कालका से शिमला आने वाली चार ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। तीन ट्रेनें करीब दो घंटा, जबकि हिमालयन क्वीन ट्रेन 25 मिनट देरी से शिमला की ओर निकली।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: 'पेयजल बिल की बकाया राशि नहीं लेगी सुक्खू सरकार', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- बिल पर होगा सब्सिडी का जिक्र

कहां कितना रहा तापमान

शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला 7.4 16.2
सुंदरनगर 5.3 24.0
भुंतर 3.1 23.1
कल्पा 0.2 12.1
धर्मशाला 8.6 -
ऊना 6.5 27.2
नाहन 10.4 23.3
केलंग -3.6 10.2
पालमपुर 5.5 -

सोलन

4.1 22.6

मनाली

2.0 -

कांगड़ा

7.0 23.3

मंडी

6.2 22.6

बिलासपुर

7.5 24.9

हमीरपुर

6.8 27.8

चंबा

6.9 22.6

डलहौजी

6.1 -

कुफरी

3.5 10.5

यह भी पढ़ें- Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी ने दिल्ली-यूपी में बढ़ाई ठंड, चक्रवात से बिहार में बदलेगा मौसम, तमिलनाडु में भी अलर्ट