विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 25 नेताओं ने जता दी दावेदारी, इस बार बदल गई है चयन की प्रक्रिया

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Sat, 29 Nov 2025 06:03 PM (IST)

शिमला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 25 नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इस बार चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिसमें ब्लॉक स्तर से प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल होंगे। वरिष्ठ नेता आम सहमति बनाने का प्रयास करेंगे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 25 नेताओं ने जताई दावेदारी

  2. चयन प्रक्रिया में हुआ बदलाव

  3. वरिष्ठ नेता करेंगे आम सहमति का प्रयास

राज्य ब्यूरो, शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला की कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अभी तक 25 नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई है। पार्टी ने इस बार जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। 

हर हलके में जाकर फीडबैक ले रहीं प्रभारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला शिमला प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजना जाटव कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हर विस क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। यहां पर जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। 

रोहड़ू व कोटखाई में की चर्चा

शनिवार को जिला शिमला के रोहड़ू और जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक विमर्श एवं संवाद की शृंखला को आगे बढ़ाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन

इस दौरान प्रदेश के लिए नामित वरिष्ठ प्रेक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, एवं जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश शर्मा, प्रभारी के साथ उपस्थित रहे और संगठनात्मक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कल संभालेंगे पदभार, CM सहित ये नेता पहुंचे शिमला, डिप्टी सीएम का क्या रहेगा कार्यक्रम?

बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, सक्रिय कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत एवं रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों पर संगठन के विभिन्न स्तरों से पारदर्शी, सहभागी एवं सार्थक फीडबैक प्राप्त किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया और अधिक लोकतांत्रिक एवं प्रभावी बन सके।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के राजस्व मंत्री ने RSS पर क्या टिप्पणी की? जिससे मच गया बवाल, भाजपा नेताओं ने नेगी के खिलाफ खोला मोर्चा 

कहां से कितने आवेदन

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 उम्मीदवारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से 2 उम्मीदवारों ने आवेदन प्रस्तुत किए। अभी तक जिला शिमला में शिमला अर्बन क्षेत्र से 6 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ग्रामीण क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया है।