यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिमला में सुबह स्कूल गया 8वीं का छात्र नहीं लौटा घर, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज
Himachal Pradesh Shmla News शिमला में डीएवी स्कूल का एक आठवीं कक्षा का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया ...और पढ़ें

HighLights
- शिमला में 8वीं का छात्र लापता |
- अपहरण का मामला दर्ज, जांच जारी |
- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस |
जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh Shmla News, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आठवीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। स्वजन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बच्चे के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण का केस बनाया है।
जाखू निवासी मोहर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनका 13 वर्षीय बेटा राघव वर्मा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाज़ार में कक्षा आठवीं का छात्र है। मंगलवार सुबह घर से स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
स्वजन ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राघव को आखिरी बार मंगलवार की शाम को रिज मैदान के क्षेत्र में देखा गया है। लड़के के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, थानों में भी किया संपर्क
पुलिस टीम इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके, इसके लिए टीमें सभी थानों से संपर्क साध रही है।
गत माह तीन बच्चे हुए थे अगवा
गत माह बिशप कॉटन स्कूल के तीन बच्चे अगवा भी कर लिए गए थे। पुलिस ने इन्हें कोटखाई से एक मकान से बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया था। ये बच्चे स्कूल हॉस्टल में रहते थे व शाम को रिज मैदान पर घूमने निकले थे, जहां उन्हें अगवा कर लिया गया।
