Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: हिमाचल की चारों सीटों पर खिला 'कमल', कंगना ने रचा इतिहास; यहां पढ़िए पूरे दिन की अपडेट्स

Himachal Lok Sabha Election Result 2024 Updates: हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे थे। साथ ही छह विधानसभा सीटों पर भी 25 उम्‍मीदवारों मैदान में थे। चारों सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कराई।

By Gurpreet Cheema Tue, 04 Jun 2024 08:17 PM (IST)
News Article Hero Image

Himachal chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे थे। साथ ही छह विधानसभा सीटों पर भी 25 उम्‍मीदवारों मैदान में थे। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्‍कर रही। वहीं 1 जून को वोटिंग खत्‍म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए थे। एग्जिट पोल में भाजपा ने चारों सीटों पर बाजी मार ली थी।

इस बार हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्‍य सिंह के बीच मुकाबला रहा। मंडी से कंगना रनौत ने पहली बार जीत कर इतिहास रच दिया है।  

4 Jun 20248:17:43 PM
शिमला की सीट भी हुई भाजपा के नाम

हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की शानदार जीत दर्ज हुई है। मंडी से कंगना रनौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और शिमला से सुरेश कुमार कश्‍यप ने बाजी मारी। सुरेश कुमार कश्‍यप को 519748 वोट मिले, वहीं सुरेश कश्‍यप 91451 वोटों से जीते।

4 Jun 20246:50:29 PM
कांगड़ा में भाजपा के राजीव भारद्वाज की जीत

कांगड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के राजीव भारद्वाज ने अपनी जीत दर्ज कराई है। राजीव भारद्वाज ने 251895 से कांग्रेस के आनंद शर्मा को मात दी है।

4 Jun 20245:58:35 PM
अनुराग ठाकुर ने जीती हमीरपुर सीट

हिमाचल की संसदीय सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल वोट 607068 मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल रायजदा को 424711 वोट मिले हैं। जीत का अंतर 182357 वोटों से था।

4 Jun 20245:02:18 PM
धर्मशाला विधानसभा सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा ने मारी बाजी

Himachal Assembly Election Result: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला सीट (Dharmshala Seat) से भाजपा के सुधीर शर्मा ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह को 5,526 वोटों से हारया है।

4 Jun 20244:56:02 PM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी से कंगना ने विक्रमादित्य को हराया

Mandi Lok Sabha Election Result: हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से एक मंडी सीट भी है। सबकी निगाहें इसी सीट पर बनी हुई थीं। भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य सिंह (Vikramaditya Singh) को भारी मतों से हराया है।

4 Jun 20242:56:06 PM
4 सीटें देकर हिमाचल ने अपना वादा निभाया-जयराम ठाकुर
blog images

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: जयराम ठाकुर ने कहा की नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने लोकसभा में 4 सीट देकर अपना वादा निभाया है। मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वक्त मंडी का जिक्र पूरे देश में था आज जनता ने समर्थन देकर कंगना जी को दिल्ली भेज रहे है।

4 Jun 20242:47:08 PM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: शिमला सीट पर भाजपा ने लगा सकते हैं जीत का चौका

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए शिमला संसदीय लोकसभा सीट (Shimla Lok Seat) पर भारतीय जनता पार्टी जीत का चौका लगाने की पूरी संभावना है। 

4 Jun 20241:56:49 PM
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का जाना तय

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हुई जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 4 विधानसभा जीतकर मुख्यमंत्री जीत न समझे अभी 3 निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र के बाद वहां उपचुनाव होंगे और 6 सीपीएस पर भी फैसला आने वाला हैं। प्रदेश की सरकार का जाना तय है।

4 Jun 20241:46:27 PM
चुनावी नतीजों का फीडबैक लेते जयराम ठाकुर
blog images

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का फीडबैक लेते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

4 Jun 20241:26:19 PM
लाहौल स्पिति से कांग्रेस प्रत्याशी ने मारी बाजी

 हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में लाहौल स्पिति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा ने चुनाव जीत लिया है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रामलाल मरकांजा दूसरे और भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे।

4 Jun 20241:01:16 PM
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में दो सीटें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल किया है। सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह ने भाजपा के राजेंद्र राणा को हराया है वहीं गगरेट सीट पर राकेश कालिया ने भाजपा के चैतन्य शर्मा को मात दी है।

4 Jun 202412:50:33 PM
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया चुनाव जीते

हिमाचल प्रदेश की गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया चुनाव जीते। उनका मुकाबला भाजपा के चैतन्य शर्मा से था।

4 Jun 202412:34:45 PM
हिमाचल में चाय की दुकान पर रुझान देखते लोग
blog images

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: हिमाचल प्रदेश में लोग चुनावी नतीजों के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हिमाचल में चाय की दुकान पर रुझान देखते लोगों की तस्वीर।

4 Jun 202412:18:25 PM
सुजानपुर से भाजपा के राजेंद्र राणा चुनाव हारे

हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन रंजीत सिंह 2,195 वोटों चुनाव जीत गए। उन्होंने भाजपा के राजेंद्र राणा को हराया है।

4 Jun 202412:12:35 PM
लाहौल स्पिति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को बढ़त

लाहौल स्पिति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा 754 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

4 Jun 202412:09:20 PM
कंगना ने कहा जनता ने बेटियों के अपमान का जवाब दिया

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा मंडी की जनता ने बेटियों के अपमान का जवाब दिया। उन्होंने कहा मुंबई नहीं जाऊंगी यहीं जनता की सेवा करूंगी।

4 Jun 202412:06:12 PM
धर्मशाला विधानसभा सीट पर भाजपा के सुधीर शर्मा आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा 2,776 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के देवेंद्र सिंह से है।

4 Jun 202411:32:49 AM
कंगना की बढ़त 40346 वोटों से

सुजानपुर विधानसभा सीट  से कैप्टन रंजीत सिंह 1131 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं मंडी लोकसभा सीट से कंगना की बढ़त 40346 वोट से आगे चल रही हैं।

/

4 Jun 202411:03:20 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: धबोई मंदिर में माता का दर्शन करती कंगना रनौत
blog images

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है। इसी बीच कंगना ने धबोई मंदिर में माता का दर्शन किया।

4 Jun 202410:44:05 AM
शिमला से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप 28,362 वोटों से आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: शिमला लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कश्यप कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से 28362 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:55:29 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कांगड़ा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर भाजपा के राजीव भारद्वाज आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:44:10 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: 25 हजार वोटों से आगे हैं अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हमीरपुर लोकसभा सीट (Hamirpur Lok Sabha Seat) से भाजपा के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:39:36 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी से कंगना रनौत 13 हजार वोटों से आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत करीब 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहीं हैं।

4 Jun 20249:31:14 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE:मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को बढ़त

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट पर शुरुवाती रुझानों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:15:39 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा को बढ़त

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पहले चरण की मतगणना के बाद भाजपा बढ़त बनाई हुई है।

4 Jun 20248:52:03 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दो हजार वोटों से आगे चल रही हैं कंगना रनौत

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत दो हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

4 Jun 20248:47:41 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को बढ़त

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त।

4 Jun 20248:33:46 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आगे चल रही हैं।

4 Jun 20248:31:26 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: सदर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कंगना को बढ़त

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट के सदर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को बढ़त।

4 Jun 20248:22:40 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: शिमला से विनोद सुल्तानपुरी आगे

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: शिमला से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:14:45 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी से कंगना रनौत पीछे चल रही हैं

Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabah Seat) से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं।

4 Jun 20247:45:52 AM
Himachal Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE:हमीरपुर से पांचवीं बार मैदान में हैं अनुराग ठाकुर

हमीरपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ता ऊना में जिला मुख्यालय पर जश्न मनाएंगे।

4 Jun 20247:29:06 AM
Himachal Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE:हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर भी आएंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा सीटों के साथ ही छह विधानसभा सीटों पर भी नतीजे आएंगे। इन सीटों पर 25 उम्‍मीदवारों मैदान में हैं।

4 Jun 20247:07:21 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कुल्लू में मतगणना के लिए खड़े पुलिस के जवान
blog images

मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) के तहत कुल्लू जिला की मतगणना के लिए महाविद्यालय के गेट पर खड़े पुलिस जवान।

4 Jun 20246:57:31 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result LIVE: ऊना में भाजपा ने 11 क्विंटल लड्डुओं का दिया ऑर्डर

एक्जिट पोल के आने वाले बाद से उत्साहित भाजपा ने मंगलवार को जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस जश्न को खास बनाने के लिए भाजपा ने ऊना जिले में ही 11 क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया है।

4 Jun 20246:37:51 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मंडी में कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है। मंडी में भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है।

4 Jun 20246:34:30 AM
कांगड़ा से दस उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कांगड़ा लोकसभा सीट (Kangra Lok Sabha Seat) पर दस प्रत्‍याशियों के बीच मुकाबला है। बीजेपी से राजीव भारद्वाज और कांग्रेस से आनंद शर्मा मैदान में हैं।

4 Jun 20246:31:38 AM
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results: हमीरपुर से 12 उम्‍मीदवार मैदान में

हमीरपुर लोकसभा सीट पर 12 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से सतपाल रायजादा के बीच कड़ा मुकाबला है।

4 Jun 20246:30:00 AM
Himachal chunav Result 2024 Live: शिमला से सुरेश कश्‍यप और विनोद सुल्‍तानपुरी के बीच मुकाबला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से पांच उम्‍मीदवार मैदान में उतरे हैं। भाजपा से सुरेश कश्‍यप और कांग्रेस से विनोद सुल्‍तानपुरी के बीच कांटे की टक्‍कर है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us