Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; प्रशासन ने एडवायजरी जारी की

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 02:13 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सिरमौर सहित चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    HighLights

    1. हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    2. सिरमौर सहित चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित।

    3. प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिरमौर जिले के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि चंबा, कुल्लू, सोलन समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    कल 4 जिलों के लिए अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार वीरवार 30 जुलाई को चंबा, सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में भी भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

    विशेष सतर्कता के निर्देश

    ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऑरेंज अलर्ट के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 

    3 अगस्त तक तेवर दिखाएगा मौसम

    प्रदेश में 3 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। एक अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    अभी सामान्य से कम बारिश

    मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। एक जून से 28 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य 330.9 मिमी के मुकाबले 310.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से कम है। हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है, जबकि कई जिलों में अब भी वर्षा की कमी है।

    यह भी पढ़ें: चंबा में तबाही की तस्वीरें: छतों पर चट्टानें, गलियों में उखड़े पेड़; आधी रात फ्लैश फ्लड में 50 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

    खबरें और भी