यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में कांग्रेस, धर्मशाला और हमीरपुर के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM सुक्खू
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूरे जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में आज प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक् ...और पढ़ें

HighLights
- धर्मशाला और हमीरपुर जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे सीएम सुक्खू
- मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित हुआ है
- 22 अप्रैल सोमवार को मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Himachal Pradesh Politics: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला और हमीरपुर जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने बताया मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।
धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अप्रैल रविवार को शिमला से धर्मशाला पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के नेताओं से चर्चा करेंगे। 22 अप्रैल सोमवार को मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और वहां पर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर मंथन
मुख्यमंत्री सुजानपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा भी करेंगे और कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर मंथन भी करेंगे।
23 अप्रैल मंगलवार को मुख्यमंत्री नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे तथा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया मुख्यमंत्री का शिमला से कार्यक्रम जारी हो गया है तथा मुख्यमंत्री के दौर को लेकर संगठन तैयारियों में जुट गया है।
आज शिमला आ सकती हैं सोनिया गांधी
वहीं, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Shimla Visit) शनिवार को शिमला पहुंच सकती हैं। उनका बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर छराबड़ा पहुंचने का कार्यक्रम है।
वह हिमाचल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकती हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) वाड्रा का छराबड़ा में घर है। गांधी परिवार अकसर यहां आता रहता है। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका भी पति व बच्चों के साथ यहां आती हैं।

