यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना हुए सेवानिवृत्त, कौन संभालेगा अब कार्यभार?
Himachal Pradesh Chief Secretary हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। राज्य सचिवालय में उन्हें ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सेवानिवृत्त |
- केके पंत का नाम सबसे आगे |
- सचिवालय में सम्मान समारोह आयोजित |
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Chief Secretary, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मंगलवार को राज्य सचिवालय में सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन के उपरांत उल्लेखनीय विकास किया है। यह प्रदेश के लोगों, नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी के सहयोग से संभव हुआ है।
प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हैं। प्रदेश में मौसम कितना भी प्रतिकूल हो कर्मचारी हमेशा ही उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते आए हैं। मुख्य सचिव मार्च माह में सेवानिवृत हो गए थे, लेकिन केंद्र सरकार से छह माह की एक्सटेंशन मिलने के बाद आज उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।
अपने सेवाकाल के दौरान की स्मृतियां साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत मेहनतकश और ईमानदार हैं। हिमाचल में सेवा के दौरान हमेशा उन्हें अपने परिवार का अहसास हुआ। उन्होंने प्रदेश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कौन होगा अगला चीफ सेक्रेटरी
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार अब कौन अधिकारी संभालेगा, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। नया अधिकारी कल से कार्यभार संभालेगा। इस लिस्ट में केके पंत का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: केके पंत हो सकते हैं हिमाचल के मुख्य सचिव, नए DGP की नियुक्ति भी संभव; होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
केके पंत ने सराही सेवाएं
अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत ने प्रबोध सक्सेना द्वारा दी गई अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रबोध सक्सेना की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सचिव, सचिवालय प्रशासन राकेश कंवर ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।
इन्हें भी किया सम्मानित
इस अवसर पर सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय से सेवानिवृत्ति पर अनुभाग अधिकारी उमेश, निरीक्षक मुरारी लाल व केयर टेकर रूपेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
