Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal Monsoon Session LIVE: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल सरकार लाएगी दिल्ली से विशेष राहत पैकेज, जयराम ठाकुर के आरोपों का दिया जवाब

Himachal Pradesh Assembly Monsoon Session 2023 Live: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे शुरू होगा। सत्र का पहला दिन राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति पर केंद्रित रहेगा। सत्र के पहले दिन हंगामे के आसार हैं। पढ़ें, पल-पल का अपडेट....

By Jeet KumarMon, 18 Sep 2023 06:46 PM (IST)
News Article Hero Image

Himachal Pradesh Assembly Monsoon Session 2023 LIVE: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला मानसून सत्र शुरू हो चुका है। सत्र का पहला दिन राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति पर केंद्रित रहेगा। विपक्ष ने सदन में आपदा पर चर्चा करने की मांग की।  हिमाचल प्रदेश में आई भारी आपदा की वजह से मानसून सेशन करीब एक महीने की देरी से हो रहा है। सात दिवसीय मानसून सत्र में हंगामा होने के आसार हैं।

सत्र के दौरान प्रदेश में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। लोक निर्माण विभाग से इतनी ही संख्या में सड़कों की स्थिति और सड़कों को वाहन चलने योग्य करने को लेकर प्रश्न किए जाएंगे। विपक्षी भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार सरकार पर हमला बोलेंगे। सत्तापक्ष की ओर से मोर्चे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के लिए सभी मंत्री ढाल बनकर खड़े होंगे।

18 Sept 20235:23:18 PM
दुख से गुजर रहा है हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल दुख से गुजर रहा है और हर व्यक्ति इस समय पीड़ा महसूस कर रहा है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है। भाजपा विधायक दल पीड़ितों के प्रति संवेदना जताता है।

18 Sept 20234:51:52 PM
जयराम ठाकुर बोले- अपने चहतों को पैसे बांट रही सरकार

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर अपने चहेतों को पैसे बांटे जा रहे हैं। यह कहकर पैसे बनवाई जा रहे हैं कि यह तो हमारा पुराना साथी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा होने के साथ-साथ यह मनुष्य द्वारा लाई गई आपदा है जिसमें प्रकृति ने संदेश दिया है कि अब नहीं जागे तो और ज्यादा दिक्कत होगी। जमीनी सर पर कुछ नहीं हुआ है मकान के नुकसान पर कहा एक लाख जा रहा है लेकिन 2 से ₹5000 खाते में आ रहे हैं।

18 Sept 20234:51:20 PM
राहत राशि आवंटन में गड़बड़ी पर बोले सीएम

सीएम सुक्खू ने कहा कि आपदा में पात्र व्यक्तियों को राहत नहीं मिली है और अपात्रों को राहत दी गई है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा राहत राशि के आवंटन को लेकर उठाए जा रहे सवाल को लेकर कहीं।

18 Sept 20234:50:34 PM
हिमाचल सरकार लाएगी दिल्ली से विशेष राहत पैकेज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहां की भाजपा सरकार का सहयोग करें ना करें हम लोग और बच्चे सहयोग दे रहे हैं और प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने और आपदा से राहत के लिए दिल्ली से हिमाचल सरकार विशेष राहत पैकेज लाएगी।

18 Sept 20233:14:13 PM
विपक्ष ने किया वॉकआउट

 विधानसभा में कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने कई मांगें रखी जिस पर काफी बहस हुई। इसके साथ ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया है।

18 Sept 20233:06:25 PM
जयराम ठाकुर बोले आपदा से बड़ा विषय नहीं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल में आई आपदा पर चर्चा की मांग की और बोले कि ये सदी की सबसे बड़ी त्रासदी है। विपक्ष नियम 66 के तहत कह रहा है कि इस समय आपदा से बड़ा विषय नहीं है। इस पर सारे काम रोककर चर्चा होनी चाहिए।

18 Sept 20233:00:40 PM
विपक्ष ने सदन में आपदा पर चर्चा करने की मांग की

भाजपा विधायक विपिन परमार ने कहा कि मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण जान व माल का व्यापक नुकसान हुआ है। ऐसे में सदन को सारा काम रोककर स्थगन प्रस्ताव के तहत आपदा पर चर्चा करनी चाहिए।

18 Sept 20232:56:43 PM
भाजपा ने विधानसभा सचिव को स्थगन प्रस्ताव दिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला मानसून सत्र आज दोपहर दो बजे से शुरू हो गया। सत्र का पहला दिन राज्य में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की स्थिति पर केंद्रित रहेगा। सत्र में हंगामा होना तय है क्योंकि विपक्षी भाजपा ने आपदा राहत प्रदान करने के मामले में सरकार द्वारा किए जा रहे हैं भेदभाव को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us