यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Income Tax में छूट मिलने से हिमाचल के 1.5 लाख आयकरदाताओं को बड़ी राहत, लंबे समय से था इंतजार
1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट में 12 लाख रुपये तक की आय में आयकर की छूट दी गई है। आयकर में मिले इस छूट से हिमाचल ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में 4.20 लाख लोग भरते हैं आयकर रिटर्न
- 2.36 लाख सरकारी कर्मचारियों में 80 हजार आयकरदाता
राज्य ब्यूरो, शिमला। केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की आय में आयकर की छूट से हिमाचल प्रदेश के 1.50 लाख आयकरदाताओं को सीधे लाभ मिलेगा। इनमें 80 हजार सरकारी कर्मचारी भी हैं। प्रदेश से 4.20 लाख लोग आयकर भरते हैं जिसमें से 1.50 लाख ही आयकर देते हैं। प्रदेश में 2.36 लाख सरकारी कर्मचारी और एक लाख पेंशनर हैं।
40 हजार कर्मचारियों को नहीं देना पड़ेगा आयकर
इस आयकर सीमा को बढ़ाने के बाद 40 हजार सरकारी कर्मचारी आयकर देने से छूट जाएंगे। ये सबसे बडी और सीधी राहत मिली है। कर्मचारी बड़े वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है।
हालांकि किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। हिमाचल की रेल परियोजनाओं को लेकर अलग से कुछ बजट में नहीं आया।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: डेढ़ करोड़ कर्मचारियों को राहत, बागवानों को फायदा... बजट में हिमाचल को और क्या मिला?
आयकर सीमा को 12 लाख किए जाने से मध्यम वर्ग के लोगों का बहुत राहत मिलेगी तथा बुजुर्गों को टैक्स छूट बढ़ाये जाने का भी स्वागत है जो कि वर्तमान में 50,000 से एक लाख की गई है। आयकर में बिल ला कर बदलाव की बात की गई है हम आशा करते हैं कि पेंशन पर कोई भी आयकर न लगे। वैसे भी पेंशन कोई आय नहीं है यह अर्जित किया हुआ धन है जो कि किश्तों में दिया जाता है। भारत को टाय हब बनाए जाने से 23 लाख नौकरियों के सृजन से काफी बेरोजगारी दूर होगी।
-इंजीनियर सुभाष वर्मा, महासचिव पेंशनर कल्याण समिति शिमला शहरी इकाई
.jpg)
शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना चाहिए- चितरांटा
सर्वकर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गोविंद चितरांटा ने कहा कि मध्यम वर्ग को अवश्य राहत दी है। इस संबंध में सोचा नहीं था कि 12 लाख तक कोई कर नहीं लगेगा। बिल भी अभी कर को लेकर आना है उसमें भरपाई की जाएगी। बजट ये है कि एक तरफ फायदा देंगे दूसरी तरफ से लेंगे। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
आयकर सीमा बढ़ाने से कर्मचारियों को राहत मिली है। एनपीए का जो पैसा केंद्र सरकार के पास पड़ा है वह हिमाचल को दे दिया जाए तो राहत मिलेगी।
-त्रिलोक ठाकुर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
यह भी पढ़ें- Budget 2025 में किसानों को सौगात, इन योजनाओं से मिलेगा और फायदा; जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

