Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल में कब होंगे पंचायत चुनाव? मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में स्पष्ट कर दी स्थिति

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 02:54 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में मीडिया से बात करते हुए।

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में मीडिया से बात करते हुए।

    HighLights

    1. पंचायत चुनाव समय पर होंगे

    2. मुख्यमंत्री सुक्खू का स्पष्टीकरण

    3. चुनाव आयोग को सहयोग

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। शिमला में मीडिया के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव समय पर करवाए जाएंगे। 

    हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए। पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे। 

    आपदा प्रभावितों को घर निर्माण के लिए देंगे राशि

    10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे। आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

    कांग्रेस संगठन का गठन जल्द

    कांग्रेस संगठन के गठन पर भी सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी। मीडिया के सवाल पर कि एक साल से कांग्रेस प्रदेश में बिना संगठन के है। इस पर सीएम ने कहा कि पांच से छह दिन सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर में तीन चुनाव में हार पर दे दिया पार्टी को बड़ा संदेश

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर की मां को क्यों किया प्रणाम? बेटी के लिए किए संघर्ष पर कही बड़ी बात

    खबरें और भी