विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: प्रदेश में आपदा से अब तक 8667 करोड़ का नुकसान, 159 सड़कें यातायात के लिए बंद

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Updated: Mon, 04 Sep 2023 06:00 AM (IST)

शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 398 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी ह ...और पढ़ें

प्रदेश में आपदा से अब तक 8667 करोड़ का नुकसान
प्रदेश में आपदा से अब तक 8667 करोड़ का नुकसान

HighLights

  1. तीन एनएच सहित 159 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
  2. नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंचा।

राज्य ब्यूरो, शिमलाः प्रदेश में बीते चौबीस घंटाें के दौरान एक मकान ध्वस्त होने के साथ एक दुकान को नुकसान हुआ है। अभी भी प्रदेश में तीन एनएच सहित 159 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद सड़कों में मंडी जोन में 66, शिमला व हमीरपुर जोन में 33-33, कांगड़ा जोन में 24 सड़कें बंद हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सात जिलों किन्नौर, लाहुल स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को छोड़ बाकी जिलों के लिए आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंचा

शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 398 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 143 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2546 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला: आठ संस्थानों के खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश करेगी CBI, अंतिम चरण में है जांच

10849 मकानों को नुकसान हुआ है। 317 दुकानों के साथ 5644 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2937.76 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

तापमान

स्थान          न्यूनतम     अधिकतम

शिमला          16.4      26.1

सुंदरनगर       22.6      33.3

भुंतर              22.5     34.2

कल्पा            13.2     26.8

धर्मशाला       20.2      28.5

ऊना            23.2       36.5

नाहन            23.2      28.4

केलंग           11.3       25.2

सोलन           20.0      31.8