Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल नगर निगम चुनाव नतीजों ने भाजपा के किस नेता की बढ़ाई सियासी ताकत, कौन रहा कमजोर?

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 31 May 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव नतीजों ने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं, जिसमें मंडी, धर्मशाला और सोलन में पार्टी ने बहुमत हासिल किया ...और पढ़ें

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

    HighLights

    1. भाजपा ने मंडी, धर्मशाला, सोलन में बहुमत हासिल किया।

    2. जयराम ठाकुर, बिंदल, सुधीर शर्मा की ताकत बढ़ी।

    3. पालमपुर में कांग्रेस जीती, भाजपा को हार मिली।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव नतीजों ने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत दिए हैं। भाजपा ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव में एकतरफा बहुमत हासिल कर अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं पालमपुर में पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें तो मिलीं, लेकिन जीत से भाजपा काफी दूर रही।

    जीत से भाजपा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व विधायक सुधीर शर्मा की सियासी ताकत और बढ़ी है, हालांकि विधायक विपिन सिंह परमार ने सीटें तो बढ़ाईं पर जीत से दूर रहे।

    जयराम का प्रभाव और मजबूत

    मंडी में जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत किया है। पिछली बार के मुकाबले भाजपा ने यहां तीन सीटें अधिक जीतकर 12 पर कब्जा जमाया। 

    सुधीर चमके

    धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 11 सीटें जीत लीं। पिछली बार यहां पार्टी पूर्ण बहुमत से दूर थी।

    सोलन में बिंदल का प्रभाव कायम

    सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का प्रभाव कायम रहा। भाजपा ने यहां 17 में से 10 सीटें जीतकर नगर निगम पर कब्जा किया। पिछले चुनाव में पार्टी के पास आठ सीटें थीं। भाजपा को पालमपुर में हार का सामना करना पड़ा, यहां पार्टी को चार ही सीटें मिलीं। कांग्रेस ने यहां एकतरफा जीत हासिल करते हुए 11 सीटें जीती हैं। 

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव परिणामों से भाजपा में जयराम, बिंदल और सुधीर की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है। जबकि कांग्रेस के लिए पालमपुर की जीत कुछ राहत लेकर आई है। 

    आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी इन परिणामों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्ता का सेमीफाइनल मान कर चल रही भाजपा को इन चुनाव से नई ऊर्जा मिलेगी।


    यह भी पढ़ें: Live: हिमाचल में जिला परिषद चुनाव का पहला नतीजा आया सामने, भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

    यह भी पढ़ें: हिमाचल नगर निगम चुनाव: हार के बाद कांग्रेस को 2027 से पहले बदलनी होगी रणनीति, यहां प्रतिष्ठा भी लगी दांव पर