Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Flood: कंगना ने गले लगाकर ढाढ़स बंधाया तो फफक पड़े पीड़ित, मंडी सांसद ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 06 Aug 2024 12:57 PM (IST)

    हिमाचल में 31 जुलाई के बाद से जनजीवन बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आपदा में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 38 लापता है। मंडी सा ...और पढ़ें

    पीड़ित महिलाओं को दिलासा देते हुए मंडी सांसद कंगना रनौत (जागरण फोटो)
    पीड़ित महिलाओं को दिलासा देते हुए मंडी सांसद कंगना रनौत (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. कंगना रनौत ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
    2. कंगना ने पीड़ित महिलाओं से बात की तथा उन्हें सांत्वना दिया
    3. हिमाचल में आपदा के छठे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

    एएनआई, शिमला। हिमाचल में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस बाबत मंडी संसदीय सीट से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत आज हिमाचल के प्रभावित इलाकों में दौरे पर पहुंची।

    यहां उन्होंने आपदा में प्रभावित हुए लोगों को सांत्वना दिया। जब कंगना ने उन्हें ढाढ़स बंधाया तो पीड़ित महिलाएं फफक-फफक कर रोने लगीं।

    कंगना जैसी ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच कंगना ने उनसे मुलाकात की और महिलाओं को गले लगाकर सांत्वना दिया। पत्रकारों से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा।

    कंगना ने राज्य सरकार पर साधना निशाना

    कंगना रनौत ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार आपदा से प्रभावित विस्थापितों के लिए केंद्र से 1800 करोड़ रुपए का पैकेज भेजा गया। लेकिन मौजूदा सरकार ने उन्हें यह वितरित नहीं किया। मंडी सांसद ने कहा कि ये राज्य सरकार की अमानवीय करतूत है। इनके दिल में दय या भाव नही है। लोग अपने हाथों से पुल बना रहे हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों मिलेगा या नहीं इस पर जांच शुरू जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।

    -कंगना रनौत, मंडी सांसद

    छठे दिन भी जारी है रेस्क्यू अभियान

    मौजूदा समय में हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं से शिमला, मनाली और कांगड़ा जिलों मे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आपदा के छठे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    इस आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू और खोजी अभियान जारी है। इसके लिए हिमाचल सरकार खोजी कुत्ते, लाइव डिटेक्टर और ड्रोन की मदद ले रही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Flood: हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    खबरें और भी