यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Disaster: बांध में चार दिन बाद मिला महिला का शव, कान की बालियों के फोटो देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू
Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से लोगों के दिलों में दहशत फैल गई है। मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं 40 अभी भी लापता हैं। चार द ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में बरसात में 662 करोड़ रुपये का नुकसान
- बाढ़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 11
अतुल कश्यप, रामपुर। Himachal Disaster: रामपुर के समेज गांव में बुधवार रात का मंजर लोगों के जहन में अब भी डर पैदा कर रहा है। घटना के चार दिन बाद भी लोग घटनास्थल के आसपास अपने स्वजन की तलाश में जुटे हुए हैं।
चार दिन बाद मलबे में लोगों के जिंदा होने की उम्मीद न के बराबर बची है। बावजूद इसके लोग हर सुबह नई उम्मीद के साथ पहुंच जाते हैं कि कोई खबर उनके स्वजन की आज मिल जाएगी।
शव की नहीं हो पाई पहचान
रविवार सुबह सुन्नी बांध में एक शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पा रही है। महिला के कानों में बालियां थीं। प्रशासन की टीम ने शव की शिनाख्त के लिए बालियों के फोटो वाट्सएप से गांव के प्रधान को भेजे। प्रधान ने गांव में लोगों को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Himachal Disaster: 4 दिन बाद मलबे में दबी गाय मिली जिंदा, आपदा प्रभावित लोगों के खिले चेहरे, जगी उम्मीद
गांव के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वे इक्ट्ठा हो गए। महिलाएं व लोग बालियां पहचानने में लग गए। लोग इस उम्मीद से पहुंचे थे कि शायद ये बालियां उनके किसी अपने की हों। उनकी आंखों के आंसू अपनों के खोने का दर्द बयान कर रहे थे। एक तरफ जहां प्रशासन की टीम तलाश में जुटी है, वहीं लोगों की तरफ से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
बरसात में अब तक 662 करोड़ रुपये का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में 27 जून से लेकर अब तक बरसात में 662 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर वर्षा का क्रम जारी रहेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: नई होम स्टे नीति के चलते पर्यटकों की जेब होगी ढीली, संचालक ले सकेंगे पांच हजार तक किराया
सोमवार के लिए कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिला में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। 24 घंटों के दौरान हमीरपुर में 51, धर्मशाला में 19, बरठीं में 16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 96 सड़कें यातायात बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।