Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस संगठन विस्तार: दिल्ली में आज वेणुगोपाल-रजनी पाटिल संग विनय कुमार की बैठक, नई कार्यकारिणी की घोषणा संभव

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार आज दिल्ली में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मिलेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस स ...और पढ़ें

    दिल्ली में आज वेणुगोपाल व रजनी पाटिल संग होगी अध्यक्ष विनय कुमार की बैठक।

    दिल्ली में आज वेणुगोपाल व रजनी पाटिल संग होगी अध्यक्ष विनय कुमार की बैठक।

    HighLights

    1. प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन पर अंतिम मुहर लगेगी

    2. विनय कुमार आज दिल्ली में वेणुगोपाल व रजनी पाटिल से मिलेंगे

    3. 40-50 नए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में जगह मिलेगी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सोमवार को नई दिल्ली में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

    सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों की सूची पर मंथन के बाद अंतिम मुहर लग सकती है। इससे पूर्व रविवार को रजनी पाटिल के दिल्ली पहुंचते ही विनय कुमार ने उनसे विस्तृत चर्चा की। बताया जा रहा है कि सोमवार को वेणुगोपाल के साथ होने वाली बैठक के बाद शाम को नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    40 से 50 नए पदाधिकारियों को मिलेगी जगह

    संगठन सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर के पदों पर 40 से 50 नए पदाधिकारियों को शामिल करने की योजना है। विनय कुमार शनिवार को ही नई सूची के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। हालांकि, इससे पहले भी दिल्ली में इस विषय पर चर्चा हुई थी, लेकिन उस समय सूची को अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी थी।

    संतुलन बनाने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की रणनीति

    विगत दिनों दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता पूर्व में संगठन में पद पाने से वंचित रह गए थे, उन्हें समायोजित कर संतुलन बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    कांग्रेस उन निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो धरातल पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।