विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: कल दिल्ली दौरे पर CM सुक्खू, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से SJVN की तीन परियोजनाओं के मुद्दों पर करेंगे बात

By Parkash Bhardwaj Edited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Tue, 02 Jan 2024 04:59 AM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे और यहां पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय मंत्री से सत ...और पढ़ें

CM सुक्खू बुधवार को रहेंगे दिल्ली दौरे पर (फाइल फोटो)
CM सुक्खू बुधवार को रहेंगे दिल्ली दौरे पर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन जनवरी को जा रहे हैं दिल्ली दौरे पर
  2. छह जनवरी तक रहेंगे दिल्ली में, उसके बाद अमेरिका जाने का बन सकता है कार्यक्रम
  3. तीनों परियोजनाओं को लेकर चल रहा है विवाद

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) तीन जनवरी को दिल्ली दौरे (Delhi Visit) पर जा रहे हैं, जहां पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh) से मुलाकात करेंगे। छह जनवरी तक दिल्ली में रहेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री का अमेरिका जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

अभी तक अमेरिका दौरे को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिली है। दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात को समय मिल गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की पैरवी करना और रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

सीएम केंद्रीय मंत्री के सामने रखेंगे पक्ष

केंद्रीय मंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) के तीन प्रोजेक्टों के मामले को उठाएंगे। तीन परियोजनाओं को लेकर यहां पर विवाद चल रहा है, जिसमें सरकार ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है। पुराने समझौतों को दरकिनार करके सरकार चाहती है कि लूहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध परियोजनाओं में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए।

सरकार को पहले से ज्यादा रायल्टी मिले, तभी यह परियोजनाएं एसजेवीएन को सोंपी जाएगी। इसे लेकर सचिव स्तर की वार्ता दिल्ली में हो चुकी है और अब मंत्री स्तर की वार्ता होगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के सामने हिमाचल का पक्ष रखेंगे।

ये भी पढे़ं- अब एकल नारियां होंगी आर्थिक तौर पर मजबूत, CM सुक्‍खू बोले- 'महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में लाई जा रही नई योजना'

क्या निकलेगा बातचीत का नतीजा

सरकार ने इस संबंध में पहले से कड़ा रूख अपना रखा है और लगातार यह कहा जा रहा है कि पूर्व सरकार ने जो समझौते किए थे, वो हिमाचल के हित में नहीं है। पूर्व सरकार ने हिमाचली हितों को दरकिनार किया।

ऐसे में सरकार नए सिरे से समझौता करेगी और तभी एसजेवीएन को यह परियोजनाएं सौंपी जाएंगी। अब देखना होगा कि दिल्ली में इस वार्ता का क्या नतीजा निकलता है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के आर्थिक नुकसान पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा- 'राज्य की आमदनी 100 रुपये और खर्चें 170 रुपये'