विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Cabinet: सुक्खू मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, विक्रमादित्य सिंह को मिला ये बड़ा विभाग

Updated: Fri, 02 Feb 2024 10:17 PM (IST)

हिमाचल सरकार ने फिर से मंत्रियों को नए विभाग आवंटित किए हैं। इसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास विभाग का अतिरिक ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विभागों में हुआ फेरबदल
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विभागों में हुआ फेरबदल

एएनआई, शिमला। Himachal Cabinet Reshuffle: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। सरकार में शामिल किए दाे नए बने मंत्रियों काे विभागों का बंटवारा करने के बाद जिन तीन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए थे, उन तीनों मंत्रियों काे मुख्यमंत्री ने नए विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इस तरह मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर 6 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया या।

CM सुक्खू के पास रहेंगे ये विभाग

विभागों में किए गए फेरबदल के बाद अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पहले की तरह वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक एवं अन्य गैर आवंटित विभागों का दायित्व रहेगा।

इसी तरह उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले की तरह जल शक्ति विभाग, परिवहन, भाषा कला एवं संस्कृति तथा सहकारिता विभाग देखते रहेंगे।

प्रोफेसर चंद्र कुमार के पहले जैसे कृषि एवं पशुपालन विभाग रहेंगे

कर्नल धनीराम शांडिल से श्रम एवं रोजगार विभाग वापस लिया गया है, इसके बदले उनकाे सैनिक कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वह पहले की तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी देखते रहेंगे।

प्रो चंद्र कुमार के पास पहले की तरह कृषि एवं पशुपालन विभाग का दायित्व रहेगा। उद्याेग मंत्री हर्षवर्धन चौहान अब उद्योग के साथ संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त विभाग देखेंगे। इससे पहले उनसे आयुष विभाग वापस लिया गया था।

जगत सिंह नेगी काे अब जन शिकायत निवारण विभाग

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी काे अब जन शिकायत निवारण का विभाग दिया गया है। नेगी के पास राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास विभाग रहेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अब उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ मुद्रण एवं प्रकाशन विभाग का कार्यभार भी देखेंगे। उनसे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग वापस लिया गया था।

विक्रमादित्य सिंह काे मिला ये विभाग

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विभागों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उनके पास पहले की तरह पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग रहेगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह काे अब शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। इससे पहले उनसे युवा सेवाएं एवं खेल विभाग वापस लिया गया था।

दाे नए मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गाेमा काे पहले दिए गए विभागों के अतिरिक्त नए विभाग दिए गए है। इसके तहत राजेश धर्माणी काे नगर नियोजन विभाग और हाउसिंग और तकनकी शिक्षा के साथ व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

शुक्रवार देर शाम काे अधिसूचना जारी की

आयुष विभाग के साथ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग देख रहे यादवेंद्र गाेमा काे अब विधि विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर शाम काे अधिसूचना जारी कर दी है।