Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal By Election Result 2024: देहरा और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत, हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा जीते

Himachal Bypoll Results 2024: हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजे आज घोषित हो गए। देहरा और नालागढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार ने शानदार जीत दर्ज की। देहरा से सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने बाजी मारी। नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा ने जीत दर्ज की। हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा जीते। इस चुनाव में 13 उम्‍मीदवारों की साख दांव पर लगी थी।

By Himani Sharma Sat, 13 Jul 2024 03:54 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, शिमला। Himachal Upchunav Result 2024: हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए। देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई है। हमीरपुर सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस उपचुनाव में 13 उम्‍मीदवार मैदान में उतरे थे। 

देहरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की कमलेश (53), जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी भी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के होशियार सिंह (57) और स्वतंत्र उम्मीदवार सुलेखा देवी (59), अरुण अंकेश स्याल (34) और एडवोकेट संजय शर्मा (56) मैदान में थे।

हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आशीष शर्मा (37), कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा (48) और स्वतंत्र उम्मीदवार प्रदीप कुमार (58) और नंद लाल शर्मा (64) मैदान में थे।

नालागढ़ विधानसभा सीट से हरदीप सिंह बावा (44), भाजपा के केएल ठाकुर (64), स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा (46), और स्वतंत्र उम्मीदवार गुरनाम सिंह (48), हरप्रीत सिंह (36) और विजय सिंह (36) मैदान में थे।

13 Jul 20243:54:54 PM
अनुराग ठाकुर ने आशीष शर्मा को जीत पर दी बधाई

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में आशीष शर्मा को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व पार्टी की जीत के लिए उनके समर्पण को मेरा नमन।

13 Jul 20243:02:28 PM
कमलेश ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया सर्टिफिकेट

देहरा विधानसभा उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर शिल्पी बेक्टा ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।

13 Jul 20242:30:43 PM
सीएम सुक्खू ने दोनों उम्मीदवार को दी जीत की बधाई

सीएम सुक्खू ने कहा कि लोगों ने विपक्षी पार्टी को करारा जवाब दिया है। इससे यह संदेश भी गया कि राज्य की जनता जागरूक है और इस तरह की चालाकी नहीं चलेगी। मैं दोनों उम्मीदवार को जीत की बधाई देता हूं।

13 Jul 20241:44:58 PM
चुनाव जीतने के बाद क्या बोलीं कमलेश ठाकुर

देहरा से चुनाव जीतने के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। उसी का नतीजा है कि यह दिन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पार्टी के साथ पूरी तरह से खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है।

13 Jul 202412:37:31 PM
नालागढ़ सीट से हरदीप सिंह बावा जीते

नालागढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने जीत दर्ज की। उन्होंने 8990 वोट से शानदार जीत दर्ज की।

13 Jul 202411:37:15 AM
हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा जीते

 हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आशीष शर्मा जीते। 

13 Jul 202411:06:02 AM
हमीरपुर सीट पर बीजेपी कांग्रेस में कांटे की टक्कर

हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी के आशीष शर्मा को पांचवें राउंड में 15120 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 15053 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 67 वोटों का अंतर चल रहा है।

13 Jul 202410:56:34 AM
छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहीं कमलेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लेकर वोटों की गिनती जारी है। आठवें राउंड की गिनती तक कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 24957 वोट मिले हैं। वहीं, होशियार सिंह को 18842 वोट मिले हैं। कांग्रेस की कमलेश ठाकुर 6115 वोटों से लीड कर रही हैं।

13 Jul 202410:10:05 AM
तीनों सीटों पर कांग्रेस है आगे

 हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। तीनों सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। 

13 Jul 202410:07:24 AM
पांचवें राउंड में आगे कमलेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की देहरा लोकसभा सीट पर पांचवां राउंड पूरा हो गया है। कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को पीछे छोड़ दिया है। कमलेश ठाकुर होशियार सिंह ने 636 वोट से आगे हैं।   

13 Jul 20249:49:37 AM
नालागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे

 हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ विधानसभा सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा आगे हैं। हरदीप सिंह बावा को 3358 वोट मिले। वहीं भाजपा के केएल ठाकुर को 2712 वोट मिले हैं।

13 Jul 20249:44:26 AM
37 वोट से पीछे कमलेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा सीट पर चौ‍थे राउंड में भी भाजपा के होशियार सिंह रेस में आगे हैं। कांग्रेस की कमलेश ठाकुर 37 वोट से पीछे हैं। 

13 Jul 20249:09:10 AM
हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्पेंद्र वर्मा आगे

 हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्‍पेंद्र वर्मा 200 वोटों से आगे हैं। पुष्‍पेंद्र वर्मा को 3004 और आशीष वर्मा को 2804 वोट मिले। 

13 Jul 20248:51:37 AM
देहरा से दूसरा राउंड में होशियार सिंह आगे

देहरा विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में होशियार सिंह कमलेश ठाकुर से आगे हैं। कमलेश ठाकुर को 2530 और होशियार सिंह को 2629 वोट मिले।  

13 Jul 20248:42:57 AM
Dehra By Election Result: पहले राउंड में कमलेश ठाकुर और होशियार सिंह को मिले इतने वोट

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर कमलेश ठाकुर और होशियार सिंह के बीच मुकाबला कड़ा है। पहले राउंड में कमलेश ठाकुर 2052 और होशियार सिंह 2313 वोट पर हैं।

13 Jul 20248:34:27 AM
हमीरपुर में मतगणना शुरू
blog images

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। 

13 Jul 20248:23:38 AM
हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे अधिकारी
blog images

हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना से पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में अधिकारी पहुंचे शुरू। 

13 Jul 20246:59:49 AM
2022 में निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने जीता था चुनाव

Himachal By Election Result 2024: हिमाचल की इन तीनों विधानसभा सीटों पर 2022 में निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने चुनाव जीता था, जिन्होंने बाद में सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

13 Jul 20246:31:14 AM
तीन निर्दलीय विधायकों के त्‍यागपत्र के बाद हुआ उपचुनाव

Himachal By Election Result 2024: तीन निर्दलीय विधायकों देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा व नालागढ़ से केएल ठाकुर के त्यागपत्र के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुआ।

13 Jul 20246:29:56 AM
देहरा में मैदान में सीएम सुक्‍खू की पत्‍नी कमलेश

देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से सीएम सुक्‍खू की पत्‍नी कमलेश भाजपा प्रत्‍याशी होशियार सिंह के सामने चुनावी मैदान में हैं।

13 Jul 20246:28:32 AM
70.72 फीसदी हुआ था मतदान

 हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव 70.72 फीसदी हुआ था। 13 उम्‍मीदवारों का भविष्‍य जनता ने ईवीएम में कैद किया था। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us