विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal By-Election: 'विधानसभा अध्यक्ष ने नौ विधायकों पर...', हिमाचल में होंगे एक और उपचुनाव? CM सुक्खू के संकेत से सियासी हलचल तेज

Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:41 AM (IST)

Himachal By-Election 2024 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। इससे हिमाचल प्रदेश में एक और उपचुनाव ...और पढ़ें

Himachal By-Election: हिमाचल में हो सकते हैं एक और उपचुनाव?
Himachal By-Election: हिमाचल में हो सकते हैं एक और उपचुनाव?

HighLights

  1. नालागढ़, हमीरपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा उपचुनाव।
  2. कांग्रेस के 38 विधायक हैं और वह प्रदेश की सत्ता में है।
  3. भाजपा के 27 विधायक हैं।

अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल प्रदेश कब तक उपचुनाव झेलता रहेगा। सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में दूसरी बार उपचुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव के साथ कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायकों की सीटों पर उपचुनाव हुआ था। अब निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र के कारण तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को भाजपा के नौ विधायकों के बारे में बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है।

सुक्खू ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा के उन नौ विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके विरुद्ध विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास याचिका लंबित है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) के मामले पर प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद हिमाचल में परिस्थितियां बदल जाएंगी। विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती दी गई है। इस मामले मे कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

जानिए क्या है मामला

आरोप है कि बजट सत्र के दौरान 28 फरवरी को भाजपा के नौ विधायकों ने सदन में विधानसभा रिपोर्टर से कागज छीन कर सदन में फाड़े। ये विधायक अध्यक्ष की कुर्सी के पास पहुंचे और वहां से कागजों को फेंकना शुरू किया। विधानसभा अध्यक्ष ने जब मार्शल के माध्यम से इन्हें सदन से बाहर करने के आदेश दिए तो मार्शल के साथ भी विधायकों की बहसबाजी हुई।

भाजपा विधायक सदन से बाहर नहीं गए। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में जाने को लेकर मार्शल के साथ नोकझोंक हुई थी। इस सारे प्रकरण का वीडियो फुटेज भी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के इन विधायकों को बजट सत्र की कार्यवाही के लिए निष्कासित किया था। इनमें विपिन सिंह परमार, सतपाल सत्ती, विनोद कुमार, हंसराज, सुरेंद्र शौरी, त्रिलोक जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, लोकेंद्र कुमार और दीपराज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Train Cancel: रेलवे पुल गिरने का बढ़ा खतरा, इन ट्रेनों को किया रद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्यों गरमाई सियासत

कांग्रेस विधायकों की ओर से इन विधायकों के विरुद्ध अध्यक्ष के पास एक याचिका दी है। इसमें सदन की मर्यादाओं को तार-तार करने का आरोप लगाते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इन नौ विधायकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। सुक्खू ने कहा है कि अभी इन विधायकों पर अध्यक्ष ने फैसला लेना है। यदि विधानसभा अध्यक्ष इनकी सदस्यता रद करते हैं तो इन नौ सीटों पर फिर उपचुनाव होगा।

विधानसभा में दलीय स्थिति

68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में अभी नालागढ़, हमीरपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस के 38 विधायक हैं और वह प्रदेश की सत्ता में है। भाजपा के 27 विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election: 'कांग्रेस के लिए रचा षड्यंत्र...', प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा की वजह से हो रहे उपचुनाव